Surat: लड़की को मैसेज करने के विवाद में युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

सूरत के डुमस इलाके में लड़की को मैसेज करने को लेकर विवाद में 27 साल के स्टीवन घण्टीवाला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना में तीन युवक घायल हुए. पुलिस ने दो नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या एक नाबालिग ने की, जिसने सुलह की बातचीत के दौरान चाकू से हमला किया.

Advertisement
हत्या के आरोप में दो नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार हत्या के आरोप में दो नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

संजय सिंह राठौर

  • सूरत ,
  • 17 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 10:07 PM IST

सूरत शहर के डुमस इलाके में लड़की को मैसेज करने के विवाद में 27 वर्षीय युवक स्टीवन घण्टीवाला की हत्या कर दी गई. 15 अप्रैल की रात को यह वारदात डुमस गांव में हुई, जहां समझौते की बातचीत के दौरान नाबालिग लड़के ने चाकू से हमला कर स्टीवन की जान ले ली और उसके तीन साथियों को घायल कर दिया.

पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए दो नाबालिग समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अंकित उर्फ राज राठौड़, शिव नवीन राठौड़, ध्रुव जीतू राठौड़ और दो नाबालिग शामिल हैं. हमले में घायल रॉबिन खलासी, वंश पटेल और देव खलासी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

चाकू घोंपकर युवक की हत्या

डीसीपी राजेश परमार ने बताया कि स्टीवन और उसके दोस्त एक लड़की को मैसेज करने को लेकर दूसरी टीम से उलझे थे. इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और एक जगह मिलने की बात तय हुई. जब सभी युवक डुमस गांव में इकट्ठा हुए तो नाबालिग लड़के ने अचानक चाकू निकालकर स्टीवन के गले पर वार कर दिया.

दो नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार 

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए किचन चाकू को बरामद करने की कोशिश शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर जाकर रीकंस्ट्रक्शन भी कराया और सरेआम उनका जुलूस निकाला. यह घटना एक बार फिर से बताती है कि छोटे विवाद किस तरह जानलेवा बन जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »