गुजरात: राजकोट में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर दो हिस्सों में टूटी कार, तीन की मौके पर मौत

गुजरात के जेतपुर में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. हादसे में एक युवक भी घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. पुलिस ने बताया कि कार में तीन युवक और एक युवती सवार थे, जो जूनागढ़ से जेतपुर की ओर आ रहे थे.

Advertisement
राजकोट के जेतपुर में दर्दनाक हादसा.(Photo: screengrab) राजकोट के जेतपुर में दर्दनाक हादसा.(Photo: screengrab)

रौनक मजीठिया

  • राजकोट,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में एक युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया. चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़े, जिससे सड़क के दोनों भी लंब जाम लग गया.

पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के जेतलसर जंक्शन रेलवे पुल पर सड़क हादसे की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि एक तेज रफ्तार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो हिस्सों में टूट गई. कार के दोनों हिस्से सड़क के विपरीत दिशाओं में जा गिरे, जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

पुलिस ने बताया कि कार में तीन युवक और एक युवती सवार थी. हादसे में एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई. एक युवक की इलाज के दौरान हो गई है. जबकि एक युवक हादसे में घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतक कों की पहचान मुस्कान  बगड़ा, अरुण और जयदीप चौहान के रूप में हुई है. जबकि घायलों की पहचान अमित परमार के रूप में हुई है. घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार चारों लोग जूनागढ़ से जेतपुर की ओर आ रहे थे.

पुलिस ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और संभवतः ड्राइवर का नियंत्रण खोना माना जा रहा है. तालुका पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में कार की स्पीड, ब्रेक फेल होने की संभावना और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement