गुजरात कांग्रेस प्रभारी के डिलीट ट्वीट पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने

परेश धनानी ने अपने पार्टी के नेता सातव के बचाव में कहा कि बीजेपी की नीति चोरी पर सिनाजोरी जैसी है. साथ ही उन्होंने मेधापाटकर का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के सरोदार सरोवर बांध के कारण विस्थापित लोगों की मदद की और उनके न्याय के लिये लड़ाई लड़ी.

Advertisement
कांग्रेस नेता राजीव सातव कांग्रेस नेता राजीव सातव

अजीत तिवारी / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 04 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने कांग्रेस नेता राजीव सातव का बचाव किया है. दरअसल, सातव ने नर्मदा सरदार सरोवर विरोधी और मेधा पाटकर के समर्थन में किए गए अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था. इसके बाद विरोधी पार्टी बीजेपी ने उन पर जमकर हमला बोला था.

इस मुद्दे पर परेश धनानी ने अपने पार्टी के नेता सातव के बचाव में कहा कि बीजेपी की नीति चोरी पर सीनाजोरी जैसी है. साथ ही उन्होंने मेधा पाटकर का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के सरोदार सरोवर बांध के कारण विस्थापित लोगों की मदद की और उनके न्याय के लिए लड़ाई लड़ी. दरअसल, मेधा पाटकर ने मध्य प्रदेश में नर्मदा पर सरदार सरोवर बांध कि उंचाई को बढ़ाने के फैसले का विरोध किया था. उनका ये विरोध लंबे वक्त तक चला.

Advertisement

गौरतलब है कि गुजरात के लिए नर्मदा सरदार सरोवर बांध को जीवन की डोर के तौर पर देखा जाता है. नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध की वजह से आज 75 फीसदी गुजरात को पीने के लिए पानी मिल पाता है. मध्य गुजरात से लेकर सौराष्ट्र और कच्छ तक नर्मदा का पानी जाता है. ऐसे में गुजरात के लोगों की भावनाएं नर्मदा के इस प्रोजेक्ट के साथ जुडी हुई हैं.

बता दें कि राजीव सातव को हाल ही में के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है. जिसके बाद उन्होंने तीन दिन में ही मेधा पाटकर के समर्थन में नर्मदा के खिलाफ किए गए ट्वीट को डिलीट कर दिया था. जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस में घमासान छिड़ गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »