15 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रहेंगे हार्दिक पटेल

पटेल समुदाय के नेता हार्दिक पटेल को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. विसनगर की स्थानीय अदालत ने हार्दिक को 15 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

Advertisement
हार्दिक पटेल हार्दिक पटेल

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

पटेल समुदाय के लिए ओबीसी दर्जे की मांग कर रहे नेता हार्दिक पटेल को मेहसाणा जिले में विसनगर की स्थानीय अदालत ने बुधवार 15 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है. हार्दिक के खिलाफ 6 महीने पहले यहां रैली के दौरान दंगे और मीडियाकर्मियों पर हमले का केस दर्ज किया गया था.

आधी रात को मजिस्ट्रेट के सामने
मेहसाणा पांच दिन की हिरासत की मांग करते हुए मंगलवार आधी रात को मजिस्ट्रेट एएन पटेल के सामने हार्दिक को पेश किया. बुधवार सुबह मजिस्ट्रेट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया.

Advertisement

तीन महीने से लाजपोर जेल में हार्दिक
ट्रांस्फर वारंट लेने के बाद 11 जनवरी को विसनगर पुलिस ने सूरत की लाजपोर जेल से की कस्टडी ली और मेहसाणा ले गई. विसनगर में पटेल के खिलाफ 23 जुलाई को दंगा करने और हमला करने को लेकर केस दर्ज कराया गया था. सूरत और अहमदाबाद में राजद्रोह से जुड़े दो मामलों की वजह से हार्दिक को पिछले तीन महीने से लाजपोर जेल में रखा गया था.

रैली के दौरान हिंसक गतिविधियां
कर रहे पटेल समुदाय की रैली के दौरान हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया गया था और कुछ मीडियाकर्मियों पर हमला भी हुआ था. इस मामले में 23 जुलाई, 2015 को विसनगर में एफआईआर दर्ज कराया गया था. हार्दिक पटेल पर दंगा करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हमला करने का आरोप है. रैली में मौजूद सात और पटेल नेताओं के खिलाफ भी शिकायत की गई है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »