'ये अफरातफरी फैलाना चाहते थे, ताकि मोदी को बदनाम कर सकें', विपक्ष पर PM का प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला किया और संकट के दौरान खाद और गैस को लेकर अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारत एकजुट होकर युद्ध का असर झेल रहा है और किसानों को 300 रुपये में खाद मिल रही है.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं. (Photo- BJP) पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं. (Photo- BJP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में जब कोई संकट आता है, तो कुछ लोगों को खुशी होती है. ऐसे लोग देश को मुश्किल में देखना चाहते हैं. पीएम मोदी ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि जब पूरा भारत एकजुट होकर इसके असर का सामना कर रहा है, तब कुछ लोग अफवाह फैलाने में लगे हैं.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने किसानों को डराया कि खाद नहीं मिलेगा और महिलाओं को डराया कि गैस की सप्लाई बंद हो जाएगी. उनकी मंशा देश में अफरातफरी फैलाने की थी, ताकि मोदी को बदनाम किया जा सके. पीएम ने किसी विपक्षी दल या नेता का नाम लिए बिना यह हमला बोला.

यह भी पढ़ें: किसान निधि का पैसा ट्रांसफर किया, विकास योजनाओं की सौगात दी, बनासकांठा में क्या-क्या बोले PM मोदी

'युद्ध जारी, फिर भी किसानों को तकलीफ नहीं होने दी'

पीएम मोदी ने कहा कि ईरान युद्ध का असर होने के बावजूद भारत एकजुट होकर हालात का सामना कर रहा है. युद्ध अभी भी जारी है, लेकिन सरकार ने किसानों को कोई तकलीफ नहीं होने दी. उन्होंने कहा कि किसानों को आज भी 300 रुपये में खाद दी जा रही है.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का युवा विकसित भारत बनाना चाहता है, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोगों को यह पसंद नहीं है. विकास के लिए किया जा रहा हर प्रयास भारत को विकसित बनाने के लिए है. उन्होंने कहा कि अनिश्चितता से भरी दुनिया में भारत का तेज विकास पूरी दुनिया देख रही है.

14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त भी किसानों के खातों में ट्रांसफर की. यह आयोजन पीएम किसान उत्सव दिवस के तहत किया गया.

यह भी पढ़ें: किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे पैसे, PM मोदी देंगे बनासकांठा में ₹14000 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात

पीएम मोदी ने  विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद अपने संबोधन में यह भी कहा कि "बनासकांठा का आलू दुनिया में मशहूर है. कोई यहां आकर यह नहीं कह सकता कि मैं आलू से सोना बनाऊंगा. यहां के लोग यह पहले से जानते हैं."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »