गे-डेटिंग ऐप पर पार्टनर की तलाश, सुनसान जगह पर पहुंचा युवक... फिर शुरू हुआ लूट और मारपीट का खेल

अहमदाबाद में एक युवक समलैंगिक संबंधों की चाह में गे-डेटिंग एप यूज कर रहा था. इसी दौरान उसका संपर्क एक अनजान व्यक्ति से हुआ. बातचीत के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया. जब युवक मिलने पहुंचा तो वहां दो लोग थे. दोनों युवक को सुनसान जगह पर ले गए और फिर पीटने के बाद लूट लिया.

Advertisement
अंगूठी सहित पैसे लूटकर फरार हो गए थे आरोपी. (Photo: ITG) अंगूठी सहित पैसे लूटकर फरार हो गए थे आरोपी. (Photo: ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

अहमदाबाद के नारोल इलाके में गे-डेटिंग ऐप के जरिए पार्टनर की तलाश कर रहे युवक को दो अनजान लोगों ने सुनसान जगह पर ले जाकर पीटा. इसके बाद उसकी सोने की अंगूठी और कैश लूटकर फरार हो गए. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद नारोल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है.

दरअसल, कालूपुर इलाके में रहने वाला और टेक्सटाइल कंपनी में नौकरी करने वाला युवक Gay Dating & Chat App का इस्तेमाल कर रहा था. इस दौरान एक अनजान व्यक्ति से उसकी बातचीत शुरू हुई. बातचीत बढ़ने पर दोनों ने मिलने का फैसला किया. आरोपी ने युवक को रात साढ़े आठ बजे नरोल इलाके में एक स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया.

Advertisement

युवक अपनी एक्टिवा लेकर तय जगह पर पहुंचा, वहां दो अनजान लोग उसके पास आए और एक्टिवा पर बैठ गए. इसके बाद वे युवक को कर्णावती फ्लैट के सामने नहर रोड के पास एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां पहुंचने के बाद दोनों में से एक व्यक्ति ने बेल्ट से युवक की पिटाई की. फिर उसे धमकाकर उसके हाथ से लगभग 3 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी छीन ली.

दूसरे आरोपी ने युवक को थप्पड़ मारा और और पैसों की मांग की. युवक के पास कैश न होने पर आरोपियों ने उसके साथ और मारपीट की. आखिरकार डरे युवक ने अपने दोस्त से संपर्क किया और ऑनलाइन 5 हजार रुपए मंगवाए. इसके बाद आरोपियों ने पास की एक किराने की दुकान से स्कैनर के जरिए कैश निकाल लिए.

यह भी पढ़ें: गे-डेटिंग एप पर ढूंढा दोस्त… समलैंगिक संबंधों की चाह में युवक पहुंचा तो 7 लोग कर रहे थे इंतजार, फिर हो गया खेल

Advertisement

लूटपाट और मारपीट के बाद दोनों आरोपी युवक को वहीं छोड़कर भाग गए. घटना से घबराए युवक ने अपने दोस्त को इस बारे में बताया. दोस्त के दिलासे के बाद युवक ने हिम्मत जुटाई और नारोल पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में दोनों हिस्ट्रीशीटर आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का बैकग्राउंड काफी चौंकाने वाला है. जय उर्फ जैक चावड़ा के खिलाफ पहले गोमतीपुर पुलिस स्टेशन में हत्या जैसा मामला दर्ज हो चुका है.

वहीं रोहित उर्फ रिस्की यादव के खिलाफ वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन में जान से मारने की धमकी और मारपीट के मामले दर्ज हैं. बदनामी के डर और घबराहट की वजह से पीड़ित युवक ने एक महीने तक शिकायत नहीं की थी, लेकिन आखिरकार हिम्मत दिखाने पर पूरे गैंग का पर्दाफाश हो गया. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आदतन अपराधियों ने डेटिंग ऐप के नाम पर और कितने लोगों को ब्लैकमेल करके लूटा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »