गुजरात: रात में घर के आंगन में घुसा तेंदुआ, खूंटे से बंधे मवेशी पर हमला कर मार डाला, CCTV में कैद हुई घटना

गुजरात के पंचमहल में एक तेंदुआ घर के आंगन में घुस गया और वहां खूंटे से बंधे मवेशी पर हमला कर दिया. इस हमले में मवेशी की मौत हो गई. यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.

Advertisement
तेंदुए को लेकर गांव में फैली दहशत. (Photo: Screengrab) तेंदुए को लेकर गांव में फैली दहशत. (Photo: Screengrab)

जयेंद्र भोई

  • पंचमहल,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

गुजरात के पंचमहल में रात के अंधेरे में एक तेंदुआ घर के आंगन तक पहुंच गया. आंगन में एक मवेशी बंधा हुआ था. तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मवेशी की मौत हो गई. घर में लगे CCTV में यह पूरी घटना कैद हो गई है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तेंदुए को दहशत बढ़ गई है.

Advertisement

मामला पंचमहल जिले के कालोल तालुका के कालंत्रा गांव का है. तेंदुआ यहां देर रात घर के आंगन में दाखिल हुआ. घर के लोग उस वक्त सो रहे थे. आंगन में बंधे पशु को शायद अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि कुछ ही देर में उस पर हमला होने वाला है. तेंदुआ वहां पहुंचा और पशु पर झपट पड़ा. CCTV में रात के वक्त की ये पूरी घटना कैद हो गई है. हमले के दौरान हुई आवाज से घर के लोगों की नींद खुल गई. जब लोगों को आंगन में तेंदुए की मौजूदगी का पता चला, तो उन्होंने शोर मचाया. इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला. हालांकि, हमले में पशु की जान नहीं बच सकी.

यहां देखें वीडियो

तेंदुआ किसी सुनसान जंगल या खेत में नहीं, बल्कि घर के आंगन में पहुंचा था. ग्रामीण इलाकों में लोग अक्सर अपने पशुओं को घर के बाहर या आंगन में बांधते हैं. ऐसे में अगर तेंदुए की आवाजाही आबादी वाले हिस्सों तक हो रही है, तो पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लद्दाख में शुरू हुई भारत की पहली स्नो लेपर्ड सफारी... गाड़ी में बैठकर बर्फीले पहाड़ों में देख सकेंगे हिम तेंदुआ

कालंत्रा गांव और आसपास के इलाके में तेंदुए की बार-बार आवाजाही देखी जा रही है. हालांकि, तेंदुआ किन रास्तों से गांव तक पहुंच रहा है और उसकी आवाजाही का दायरा कितना है, इस बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन घर में घुसकर पशु पर हमले की इस घटना ने ग्रामीणों में डर पैदा कर दिया है.

अब इस मामले में वन विभाग ने ग्रामीणों और पशुपालकों से सतर्क रहने की अपील की है. वन विभाग के मुताबिक, अगर किसी को तेंदुआ दिखाई देता है या वन्यजीव से जुड़ी कोई घटना सामने आती है, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दी जानी चाहिए.

विभाग ने यह भी कहा है कि लोग तेंदुए को खुद भगाने, पकड़ने या उसके करीब जाने की कोशिश न करें. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. तेंदुए के सामने अचानक पड़ने पर उसे घेरने या उकसाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना और विभाग को सूचना देना जरूरी है. फिलहाल, कालंत्रा गांव में तेंदुए के हमले में एक पशु की मौत हो गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »