शादी के 5 महीने बाद पत्नी की हत्या, धारदार हथियार से वार कर ले ली जान

गुजरात के जामनगर में शादी के महज पांच महीने बाद एक नवविवाहिता की कथित तौर पर उसके पति ने धारदार दातरड़े से हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान आरोपी मनीष कछेटिया ने पत्नी पर लगातार छह वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Screengrabs) पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Screengrabs)

aajtak.in

  • जामनगर,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

गुजरात के जामनगर शहर में शादी के महज 5 महीने बाद एक नवविवाहिता की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां महाप्रभुजी की बैठक के समीप स्थित राजमोती सोसायटी में घरेलू कलह ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार (हंसिया) से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पति मनीष कछेटिया का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी पर धारदार हथियार से लगातार छह वार कर दिए. गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने बिना देर किए आरोपी पति मनीष कछेटिया को गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार, आरोपी के खून से सने कपड़ों को भी कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

पीयूष वांदा, डीवाईएसपी, जामनगर ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या के पीछे घरेलू विवाद के अलावा कोई अन्य कारण तो नहीं था. शादी के केवल 5 महीने के भीतर हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

(इनपुट- दर्शन ठक्कार)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »