हार्दिक पटेल का दावा- विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, CM बोले-अफवाह है

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे का दावा किया है.  वहीं रूपाणी ने इसे 'असत्य' और 'झूठी अफवाह' बताकर खारिज कर दिया है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

दीपक कुमार

  • गांधीनगर,
  • 14 जून 2018,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे का दावा किया है. वहीं रूपाणी ने इसे 'असत्य' और 'झूठी अफवाह' बताकर खारिज कर दिया है.

रूपाणी ने कहा कि इस्तीफे का कोई सवाल नहीं उठता और वह पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि हार्दिक जैसे लोगों का काम अफवाह के दम पर ही चल रहा है. ये लोग रोज कोई न कोई अफवाह फैलाते रहते हैं.

Advertisement

दरअसल, हार्दिक पटेल ने गुरुवार को अपने राजकोट के दौरे में ये दावा किया कि रूपाणी ने उनकी पार्टी द्वारा कहे जाने के बाद कैबिनेट की बैठक में इस्तीफा दे दिया है. ने कहा, रूपाणी से इस्तीफे के लिए कहा गया था क्योंकि वह सही ढंग से शासन संभालने में नाकामयाब रहे हैं. पटेल ने दावा किया कि दस दिन के अंदर गुजरात में कोई नया मुख्यमंत्री नियुक्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी पाटीदार या राजपूत नेता को नए मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करेगी.

हार्दिक को इस्‍तीफे की प्रक्रिया का पता नहीं

गुजरात के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हार्दिक मीडिया में पूरी तरह से झूठ फैला रहे हैं. मुझे आश्चर्य है कि क्या उन्हें इस प्रक्रिया की जानकारी है कि इस्तीफा राजभवन में राज्यपाल को दिया जाता है, कैबिनेट बैठक में नहीं.

Advertisement

2017 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने विजय रूपाणी

विजय रूपाणी 2014 में पहली बार राजकोट पश्चिम से विधायक बने, आनंदीबेन पटेल के मंत्रिमंडल में वे कैबिनेट मंत्री बने. फरवरी 2016 में उन्हें गुजरात भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया. अगस्त 2016 में वे पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने. 2017 में उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »