गुजरात: सूरत में फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को डंपर ने कुचला, 15 की मौत

गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा हुआ है. कीम रोड पर डंपर ने सड़क के पास फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया है, जिसमें से 15 लोगों की मौत हो गई है.

Advertisement
फुटपाथ पर सो रहे लोगों को डंपर ने कुचला फुटपाथ पर सो रहे लोगों को डंपर ने कुचला

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 19 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST
  • किम-मांडवी रोड पर हुआ हादसा
  • राजस्थान के रहने वाले मजदूरों की मौत

गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा हुआ है. कीम रोड पर डंपर ने सड़क के पास फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया है, जिसमें से 15 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि मरने वाले सभी मजदूर हैं और राजस्थान के रहने वाले है. फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. साथ ही लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि सूरत में किम-मांडवी रोड पर एक बेकाबू डंपर ने सड़क के किनारे सो रहे 18 मजदूरों को कुचल दिया. हादसा रात 12 बजे के आसपास हुआ. दरअसल, तेज रफ्तार से जा रहे डंपर चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश करते हुए गन्ने से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी.

टक्कर के कारण डंपर चालक ने स्टीयरिंग व्हील पर नियंत्रण खो दिया और डंपर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर पलट गया. इस हादसे में सड़क किनारे सो रहे 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिसमें 2 की अस्पताल में मौत हो गई.

देखें: आजतक LIVE TV

छह महीने की एक बच्ची को चमत्कारिक ढंग से दुर्घटना में बचाया गया है. हालांकि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है. मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ का मूल निवासी है.  मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

सूरत हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि सूरत में ट्रक दुर्घटना के कारण जान का नुकसान दुखद है. मेरी सांत्वना शोक संतप्त परिवारों के साथ है. प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों. पीएम ने मुआवजे का भी ऐलान किया. मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »