गुजरात: जहरीली शराब पीने से 11 की मौत, कई लोग अस्पताल में भर्ती

गुजरात के बोटाड में कई लोगों ने जहरीली शराब का सेवन कर लिया है. अभी तक 11 की मौत हो चुकी है और कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी का अस्पताल में इलाज जारी है.

Advertisement
जहरीली शराब पीने से हालत खराब (ANI) जहरीली शराब पीने से हालत खराब (ANI)

सौरभ वक्तानिया / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 25 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 4:28 AM IST
  • कई की हालत गंभीर, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता
  • गुजरात में शराबबंदी लागू, पुलिस की जांच जारी

गुजरात के बोटाड में जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया है. कहा जा रहा है कि जहरीली शराब के सेवन की वजह से कुछ लोगों की मौत भी हो गई है. पुलिस ने 11 मौतों की पुष्टि कर दी है. वहीं एसआईटी के अलावा गुजरात एटीएस ने भी अलग-अलग एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बोताड में कई लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया है. इस वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है. यहां भी ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थिति को देखते हुए पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच की जा रही है. अभी के लिए 10 लोगों को पुलिस ने डिटेन भी कर लिया है.

बड़ा सवाल ये भी कि जिस गुजरात में कई सालों से शराबबंदी चल रही है, वहां पर लोगों ने इसका इंतजाम कहा से किया. अभी पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है. चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक जांच के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.

Advertisement

वैसे कहा जा रहा है कि इस मामले में मौत का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है. इस समय अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज शुरू कर दिया गया है, लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जानकारी ये भी सामने आ रही है कि अहमदाबाद ज़िले के धंधुका में भी ज़हरीली शराब के चलते कई लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि कुछ महीनों में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. तमाम पार्टियां चुनावी मोड में आ चुकी हैं. ऐसे में जहरीली शराब वाला ये मामला तूल पकड़ सकता है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात में नशाबंदी है, फ़िर भी गुजरात में बहुत ज़्यादा Illegal दारू बिकती है. कौन हैं वो लोग जो Illegal दारू बेचते हैं ? जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और सारा पैसा कहां जाता है? इसकी जांच होनी चाहिए. वैसे गुजरात में जहरीली शराब की घटनाएं कम देखने को मिलती हैं, उत्तर प्रदेश और बिहार में इसके ज्यादा मामले रहते हैं.

इसी साल बिहार में होली जश्न के दौरान तीन जिलों में कुल 25 लोगों ने जहरीली शराब की वजह से अपनी जान गंवा दी. बड़ी बात ये है कि गुजरात की तरह बिहार में भी शराबबंदी लागू है, ऐसे में लोगों ने छिपकर इसका इंतजाम किया था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »