राजकोट: TRP गेमिंग जोन की आग में अब तक 27 मौत, 9 बच्चों ने भी गंवाई जान

राजकोट में टीआरपी (TRP) गेम जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. इस मामले में राज्य सरकार ने 5 सदस्यीय SIT गठित की है, जो घटना की जांच करने के साथ ही 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी.

Advertisement
TRP गेम जोन में लगी भीषण आग. TRP गेम जोन में लगी भीषण आग.

ब्रिजेश दोशी

  • राजकोट,
  • 25 मई 2024,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

गुजरात के राजकोट में टीआरपी (TRP) गेम जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने 27 मौत की पुष्टि की है. 24 मृतकों मे 9 बच्चे भी शामिल हैं. इस मामले में राज्य सरकार ने 5 सदस्यीय SIT गठित की है, जो घटना की जांच करने के साथ ही 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी.

Advertisement

बता दें कि राजकोट अग्निकांड को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने राजकोट गेम जोन के संचालक, मालिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही वरिष्ठ IPS अधिकारी सुभाष त्रिवेदी की अगुवाई में SIT की 5 अधिकारी मामले की जांच करेगी.

'पुलिस महानिदेशक ने जारी किए ये निर्देश'

वहीं, राजकोट अग्निकांड के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को राज्य के सभी गेम जोन का निरीक्षण करने और अग्नि सुरक्षा अनुमति के बिना चल रहे गेम जोन को बंद करने का निर्देश दिया है.

पुलिस महानिदेशक ने नगर पालिकाओं एवं नगर पालिकाओं के अग्निशमन अधिकारियों एवं स्थानीय व्यवस्था के समन्वय से इस प्रक्रिया को अंजाम देने को कहा है. ये निर्देश राजकोट शहर में गेम जोन में आग लगने की घटना के मद्देनजर जारी किए गए हैं.

Advertisement

'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजकोट अग्निकांड को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की है. उन्होंने लिखा, गुजरात के राजकोट में एक गेमिंग जोन में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है. मेरी संवेदना उन परिवारों के प्रति है, जिन्होंने छोटे बच्चों सहित अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं ईश्वर से बचाए गए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

I am deeply anguished to learn of the loss of lives in a fire accident at a gaming zone in Rajkot, Gujarat. My heart goes out to the families who have lost their near and dear ones including young children. I pray to the Almighty for the speedy recovery of those being rescued.

— President of India (@rashtrapatibhvn)

'PM मोदी ने राजकोट अग्निकांड को लेकर की पोस्ट'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजकोट गेमिंग जोन में लगी आग को लेकर X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की है. उन्होंने लिखा, राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायलों के लिए प्रार्थना. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है.

Advertisement

Extremely distressed by the fire mishap in Rajkot. My thoughts are with all those who have lost their loved ones. Prayers for the injured. The local administration is working to provide all possible assistance to those affected.

— Narendra Modi (@narendramodi)

 

'कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही पीड़ादायक'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजकोट अग्निकांड को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की है.  उन्होंने लिखा, राजकोट, गुजरात में एक मॉल के गेमिंग जोन में लगी भयंकर आग से मासूम बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही पीड़ादायक है. सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं.

'कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का अनुरोध'

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वो राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की हर संभव सहायता करें.  गुजरात सरकार एवं प्रशासन से अपेक्षा है कि वो इस घटना की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कर सभी शोकसंतप्त परिवारों को शीघ्र न्याय दिलवाएं.

राजकोट, गुजरात में एक मॉल के गेमिंग ज़ोन में लगी भयंकर आग से मासूम बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही पीड़ादायक है।

सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध…

Advertisement
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)

 

राजकोट अग्निकांड पर गुजरात के मुख्यमंत्री का X 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले को लेकर एक और पोस्ट की है. उन्होंने कहा, राजकोट में आग की त्रासदी दिल दहला देने वाली है. मैं इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

मृतकों के परिवारों को 4 लाख और घायलों को 50 हजार का मुआवजा

राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देगी. यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो. इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस संबंध में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

રાજકોટમાં આગની દુર્ઘટના હૃદય કંપાવનારી છે. આ ઘટનામાં જીવ ગુમાવનાર વ્યક્તિઓ અને તેમના પરિવારજનો પ્રત્યે આત્મીય સંવેદના વ્યક્ત કરું છું. ઈજાગ્રસ્તો સત્વરે સાજા થાય તેવી ઈશ્વરને પ્રાર્થના કરું છું.

રાજ્ય સરકાર મૃતકોના પરિવારજનોને રૂપિયા ૪ લાખ અને ઈજાગ્રસ્તોને રૂપિયા ૫૦ હજારની સહાય…

— Bhupendra Patel (Modi Ka Parivar) (@Bhupendrapbjp)

 

TRP गेम जोन से 20 शव बरामद 

राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने कहा, दोपहर में टीआरपी गेमिंग जोन में आग लग गई. बचाव कार्य जारी है. आग नियंत्रण में है. अब तक 20 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Advertisement

'गेमिंग जोन मालिक के खिलाफ दर्ज होगी FIR' 

हम यथासंभव अधिक से अधिक शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं. गेमिंग जोन का ओनरशिप युवराज सिंह सोलंकी नामक शख्स के पास है. जो मौतें हुई हैं, इसको लेकर लापरवाही के लिए मामला दर्ज करेंगे. आगे की जांच तब होगी, जब हम यहां बचाव अभियान पूरा कर लेंगे.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री में लगी आग, कई KM तक सुनाई दी धमाके की आवाज, 1 की मौत, कई घायल

 

'मुख्यमंत्री का X अकाउंट पर पोस्ट'

मामले को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं. घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिए हैं.

રાજકોટમાં ગેમ ઝોનમાં સર્જાયેલી આગની દુર્ઘટનામાં તત્કાલ બચાવ અને રાહત કામગીરી માટે મહાનગરપાલિકા અને વહીવટી તંત્રને સૂચનાઓ આપી છે. ઇજાગ્રસ્ત લોકોને તાત્કાલિક સારવાર મળે તે માટેની વ્યવસ્થાઓને અગ્રતા આપવા પણ સૂચના આપી છે.

— Bhupendra Patel (Modi Ka Parivar) (@Bhupendrapbjp)

 

वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आईवी खेर ने बताया कि आग टीआरपी गेम जोन में लगी है. घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौजूद है. आग पर काबू पाया जा रहा है. हमें कोई संदेश नहीं था कि अंदर कितने आदमी थे. बचाव कार्य जारी है. जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement