उम्र- 13 साल, वजन-140 किलो...चर्चा में गुजरात का ये बच्चा

गुजरात का ये 13 वर्षीय बच्चा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. अब उसका चर्चा में रहने का कारण ये है कि उसका वजन 140 किलो हो चुका है. उम्र सिर्फ 13 साल है, लेकिन वजन के मामले में वो कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है.

Advertisement
अमरेली के धारी का रहने वाला 13 साल का सागर वजन 140 किलो अमरेली के धारी का रहने वाला 13 साल का सागर वजन 140 किलो

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 26 जून 2021,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST
  • सागर का लगातार बढ़ रहा वजन
  • 13 साल की उम्र में हो गया 140 किलो वजन
  • परिवार ने सरकार से मांगी मदद

गुजरात का ये 13 वर्षीय बच्चा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. अब उसका चर्चा में रहने का कारण ये है कि उसका वजन 140 किलो हो चुका है. उम्र सिर्फ 13 साल है, लेकिन वजन के मामले में वो कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है. परिवार भी गरीब है,ऐसे में बच्चे का इलाज नहीं करवा पा रहा है.

Advertisement

इस बच्चे का नाम सागर है और ये अमरेली जिले के धारी का रहने वाला है. बचपन से ही सागर को खाने का काफी शौक है. परिवार बताता है कि वो जब पैदा हुआ था, तब पतला था, लेकिन क्योंकि उसे खाने का काफी शौक था, ऐसे में उसका वजन बढ़ता गया. शुरुआती समय में परिवार को यहीं लगा कि बच्चा सिर्फ शौक की वजह से इतना खाता है, लेकिन बाद में जब आदत बन गई, तो बच्चे को रोकना परिवार के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया.

बच्चे को खाने का शौक, वजन 140 किलो

परिवार के मुताबिक उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है, ऐसे में वे अपने बच्चे की बढ़ती मांग को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं. उनकी तरफ से कोशिश जरूर की जाती है, लेकिन बच्चे की जितनी डिमांड है, उसे पूरा करना संभव नहीं हो रहा.

Advertisement

बताया गया है कि 13 साल की उम्र में ही सागर एक दिन में 7 बड़े बड़े बाजरे के रोटले खाता है. सागर के पिता एक किसान हैं, ऐसे में उनकी आमदनी पूरी तरह खेती पर निर्भर करती है. वे बताते हैं कि अपने बेटे की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं, लेकन उसका बढ़ता वजन उन्हें चिंता में डालने लगा है.

क्लिक करें- Weight Loss: कभी नहीं बढ़ेगा इन 7 तरीकों से घटाया वजन, वेट लॉस ट्रेनिंग का बेस्ट फॉर्मूला 

परिवार की अब राज्य सरकार से अपील है कि वो सागर की मदद करें और उसे समय रहते सही इलाज दिलवा दें. ऐसे कई मामले हैं जहां पर बढ़ते वजन को कंट्रोल किया गया है, ऐसे में सागर का परिवार भी यहीं उम्मीद लगाए बैठा है कि बच्चे को अच्छा इलाज मिल जाएगा, तो शायद उसका वजन बढ़ना भी रुक जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement