गुजरात उपचुनाव के नतीजों के बीच बोले हार्दिक पटेल, हार-जीत से फर्क नहीं, मरते दम तक कांग्रेस के साथ

हार्दिक के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद हो रहे आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के रुझानों में सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. राज्य के सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि यह तो सिर्फ आने वाले चुनावों का ट्रेलर है.

Advertisement
हार्दिक पटेल (PTI फोटो) हार्दिक पटेल (PTI फोटो)

aajtak.in

  • ,
  • 10 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST
  • गुजरात उपचुनाव के रुझानों में बीजेपी आगे
  • हार्दिक बोले- मरते दम तक कांग्रेस में रहूंगा
  • रूपाणी ने किया सभी 8 सीट जीतने का दावा

गुजरात के उपचुनाव नतीजों में बीजेपी को मिलती बढ़त के बीच हार्दिक पटेल का एक ट्वीट चर्चा में है. गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा कि वह हार-जीत के आधार पर पाला नहीं बदलने वाले हैं. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा के अनुयायी हैं और मरते दम तक इसी पार्टी में ही रहेंगे.

हार्दिक के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद हो रहे आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के रुझानों में अबडासा, मोरबी, धारी, डांग समेत सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. राज्य के सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि यह तो सिर्फ आने वाले चुनावों का ट्रेलर है और बीजेपी सभी 8 सीटें जीत रही है. इन रुझानों के बीच हार्दिक ने ट्वीट कर कांग्रेस के साथ जुड़े रहने की बात कही है.

Advertisement

हार-जीत के कारण पाले व्यापारी बदलते है, विचारधारा के अनुयायी नहीं। लड़ूँगा, जीतूँगा और मरते दम तक कांग्रेस में रहूँगा।

— Hardik Patel (@HardikPatel_)


बता दें कि जुलाई में गुजरात में अपनी पकड़ मजबूत करने के मकसद से कांग्रेस ने हार्दिक पटेल पर नया दांव चला था. पार्टी ने हार्दिक पटेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था. अध्यक्ष बनने के बाद हार्दिक ने भी साल 2022 के गुजरात चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया था.

देखें: आजतक LIVE TV 


हालांकि, गुजरात उपचुनाव के रुझान कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं हैं. बता दें गुजरात में राज्यसभा के चुनाव के दौरान कांग्रेस के 8 विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसकी वजह से इन आठ सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इन सीटों में कपराडा, डांग, करजन, अबडासा, लिमडी, मोरबी और धारी सीट शामिल है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement