गुजरात: आधी रात गांव में घुसी शेरनी, तीन शावक भी दिखे साथ, Video वायरल

गुजरात के अमरेली जिले के हुडली गांव में बारिश के बाद एक शेरनी अपने तीन शावकों के साथ गांव में घुस गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. शेरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. वन विभाग के अनुसार, गिर क्षेत्र में शेरों की बढ़ती संख्या और बारिश के मौसम में शिकार की तलाश के कारण वे गांवों तक पहुंच रहे हैं. लोगों से शेर दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है.

Advertisement
वीडियो में शेरनी और उसके तीनों शावक गांव की गलियों में आराम से घूमते दिखाई दे रहे हैं. Photo Screengrab वीडियो में शेरनी और उसके तीनों शावक गांव की गलियों में आराम से घूमते दिखाई दे रहे हैं. Photo Screengrab

aajtak.in

  • अमरेली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

गुजरात के अमरेली जिले के धारी तालुका के हुडली गांव में बारिश थमने के बाद एक बार फिर शेरों की आमद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. शिकार की तलाश में एक शेरनी अपने तीन शावकों के साथ गांव की गलियों तक पहुंच गई. चारों शेर काफी देर तक बेखौफ होकर गांव के अंदर घूमते रहे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षित दूरी से उनका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

वीडियो में शेरनी और उसके तीनों शावक गांव की गलियों में आराम से घूमते दिखाई दे रहे हैं. अचानक गांव के बीच शेरों को देखकर लोगों में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया. हालांकि किसी भी ग्रामीण या पशु पर हमले की कोई घटना सामने नहीं आई और सभी लोग सतर्कता बरतते हुए अपने घरों के अंदर ही रहे.

धारी-गीर क्षेत्र में हाल के वर्षों में शेरों की संख्या लगातार बढ़ी है. इसी वजह से वन क्षेत्र से सटे गांवों में शेरों की आवाजाही भी बढ़ गई है. खासकर बारिश के मौसम में जब जंगलों में शिकार की गतिविधियां बदलती हैं, तब शेर भोजन की तलाश में आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के गांवों में अब अक्सर शेर दिखाई देने लगे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है.

Advertisement

धारी-गिर पूर्व के डीसीएफ विकास यादव ने बताया कि गिर के जंगलों और आसपास के राजस्व क्षेत्रों में शेरों की संख्या बढ़ने के कारण ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं. वन विभाग की टीमें चौबीसों घंटे निगरानी और गश्त कर रही हैं ताकि शेरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी भी तरह के मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके.

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि गांव या आसपास शेर दिखाई दें तो उन्हें घेरने, उकसाने या उनके पास जाने की कोशिश न करें. ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें और लोगों के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »