scorecardresearch
 

मां को लेकर दुबई पहुंचा 'एलियन स्टार', कभी लोग उड़ाते थे मजाक, ऐसे बदली किस्मत

राजस्थान के चूरू के रहने वाले 'एलियन स्टार' मोती मेघवाल इन दिनों दुबई में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मोती अपनी मां के साथ दुबई घूमते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखने के बाद 'एलियन स्टार' के सफर के बारे में चर्चा कर रहे हैं.

Advertisement
X
'एलियन स्टार ' के रील को 18 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (Photo:Insta/@alianstar_vloger)
'एलियन स्टार ' के रील को 18 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (Photo:Insta/@alianstar_vloger)

राजस्थान के चूरू के रहने वाले 'एलियन स्टार' मोती मेघवाल इन दिनों दुबई में हैं. खास बात यह है कि इस बार वह अकेले नहीं, बल्कि अपनी मां को भी साथ लेकर दुबई पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मोती अपनी मां के साथ दुबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह कहते हैं कि लोग कहते हैं वीडियो बनाने से क्या होता है, मैं बताता हूं क्या होता है. आज मम्मी को लेकर दुबई में खड़ा हूं.


लेकिन सवाल है कि गांव का यह लड़का आखिर दुबई तक कैसे पहुंचा? मोती की दुबई यात्रा उनकी सोशल मीडिया पर बनी पहचान से जुड़ी है. अपने देसी अंदाज और मजेदार वीडियो की वजह से मोती इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हो चुके हैं. उनके कई वीडियो पर करोड़ों व्यूज आ चुके हैं. इसी लोकप्रियता के बीच वह जमजम ब्रदर्स के साथ दुबई पहुंचे, जहां उनके कई वीडियो सामने आए. मां को साथ लेकर दुबई घूमने का वीडियो भी इसी सफर का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: एलियन स्टार का दुबई में जलवा, महंगी गाड़ियों में कर रहे सफर, बुर्ज खलीफा में गोल्ड कॉफी पीते आए नजर

जमजम ब्रदर्स दुबई में रहने वाले दो भाई हैं, जो कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं. वे दुबई के JAMJAM Electronics के मालिक हैं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं.सोशल मीडिया पर एक खास तरह की पहचान है-वे वायरल होने वाले कंटेंट क्रिएटर्स और इंटरनेट सेंसेशन को दुबई बुलाते हैं.

Advertisement

देखें वीडियो

 


कैसे बदली एक वीडियो से किस्मत?
मोती के सोशल मीडिया सफर में कई वीडियो वायरल हुए, लेकिन 15 अगस्त से जुड़ी एक रील ने उनकी लोकप्रियता को बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंचा दिया. वीडियो में स्कूल की शिक्षिका बच्चों से कहती हैं कि जो बच्चा अच्छे कपड़े पहनकर आएगा, उसे दो लड्डू मिलेंगे. अगले दिन मोती स्कूल पहुंचते हैं तो उनका अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. वह दूल्हे वाली शेरवानी और टोपी पहनकर स्कूल पहुंच गए.


इस छोटे से मजेदार ट्विस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते करोड़ों लोगों तक पहुंच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रील को 18 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.इसके बाद मोती के दूसरे वीडियो भी लगातार वायरल होने लगे. लाखों-करोड़ों व्यूज के साथ उनकी सोशल मीडिया पर पहचान मजबूत होती गई.


कभी 'एलियन' कहकर चिढ़ाते थे लोग

आज लोग उन्हें 'एलियन स्टार' के नाम से जानते हैं. उनके वीडियो पर करोड़ों व्यूज आते हैं और लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आते हैं. लेकिन इस पहचान के पीछे एक ऐसा वक्त भी था, जब यही 'एलियन' नाम उनके लिए मजाक और चिढ़ाने की वजह हुआ करता था. मोती बताते हैं कि बचपन में उनके अलग लुक की वजह से कुछ लोग उन्हें 'एलियन' कहकर चिढ़ाते थे. उस वक्त शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन यही नाम उनकी सबसे बड़ी पहचान बन जाएगा.

Advertisement


लेकिन मोती ने इस नाम को अपनी कमजोरी बनाने के बजाय अपनी पहचान बना लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया. अपने देसी अंदाज, चेहरे के एक्सप्रेशन और मजेदार डायलॉग की वजह से धीरे-धीरे लोग उन्हें पसंद करने लगे. आज मोती खुद कहते हैं कि जिन लोगों ने कभी उन्हें चिढ़ाया था, वही लोग अब उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement