अमित शाह के संसदीय क्षेत्र में निगम चुनाव में BJP का परचम, 44 में इतने वार्ड जीती

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में कुल 44 सीटों पर मतगणना पूरी हुो गई है. बीजेपी ने 38 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं, आम आदमी पार्टी का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला.

Advertisement
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में 38 सीटों पर भाजपा की जीत (Photo: PTI) गांधीनगर नगर निगम चुनाव में 38 सीटों पर भाजपा की जीत (Photo: PTI)

ब्रिजेश दोशी

  • गांधीनगर,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

गुजरात के गांधीनगर नगर निगम की 11 वार्डों की 44 सीटों पर मंगलवार को मतगणना हुई. बीजेपी ने 38 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि कांग्रेस मात्र पांच सीटों पर जीती है. वहीं, आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला. खास बात तो ये है कि एक सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी की भी जीत हुई है. 

पिछले नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 44 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, कांग्रेस को दो और आम आदमी पार्टी को एक सीट मिली थी. इस बार बीजेपी के सामने अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती थी. बीजेपी ने इस बार 38 सीटें हासिल की हैं. 

Advertisement

पिछली बार की तुलना में इस बार कांग्रेस की सीटें बढ़ी हैं. पिछली बार कांग्रेस ने सिर्फ 2 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि इस बार कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, आम आदमी पार्टी का इस बार खाता नहीं खुल सका. 

आम आदमी पार्टी का नहीं खुला खाता
गांधीनगर में कांग्रेस और बीजेपी में ही सीधा मुकाबला माना जा रहा था. बीजेपी और कांग्रेस के 44-44 उम्मीदवार उतारे थे. आम आदमी पार्टी ने भी 32 उम्मीदवार उतारे थे. हालांकि, इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला.

यह भी पढ़ें: मुरैना में एक ही परिवार के 6 लोगों को भूना गया था गोलियों से... पहचान छिपाकर गुरुग्राम में जिंदगी काट रहा था शातिर, गुजरात क्राइम ब्रांच ने दबोचा

चुनाव में कुल 130 उम्मीदवार मैदान में थे. जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के 44-44 उम्मीदवार थे. आम आदमी पार्टी ने 32 उम्मीदवार उतारे थे. निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे.

Advertisement

पिछले चुनाव में बीजेपी ने 41 सीटें जीती थीं. इस बार बीजेपी ने 38 सीटें जीतकर अपना शासन बरकरार रखा है. वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के शासन पर सवाल उठाए थे. पिछली बार कांग्रेस को दो सीटें मिली थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »