गुजरात के पाटन जिले में बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत, मृतकों में ड्राइवर और कंडक्टर

मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल लेकर गए. हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर की पहचान अभी नहीं हो सकी है. बस ड्राइवर और कंडक्टर की पहचान कनुजी और लालाभाई ठाकोर के रूप में हुई है.

Advertisement
गुजरात के पाटन में भयानक सड़क हादसा. (सांकेतिक फोटो) गुजरात के पाटन में भयानक सड़क हादसा. (सांकेतिक फोटो)

ब्रिजेश दोशी

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

गुजरात के पाटन जिले में शुक्रवार की सुबह एक सरकारी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं. मृतकों में बस और ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं.बस आनंद से कच्छ के रापर जा रही थी. सुबह करीब 4.30 बजे राधनपुर से करीबन 7 किलोमीटर दूर सांतलपुर हाईवे पर यह हादसा हुआ. 

Advertisement

पाटन जिले के एसपी रविंद्र पटेल ने बताया कि बस में कुछ यात्री सवार थे. जिस जगह पर ये दुर्घटना हुई वहां रास्ता संकरा है. स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल लेकर गए.हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर की पहचान अभी नहीं हो सकी है. बस ड्राइवर और कंडक्टर की पहचान कनुजी और लालाभाई ठाकोर के रूप में हुई है.

सापुतारा में भी हुआ था हादसा


इससे पहले रविवार को गुजरात के मशहूर पर्यटन स्थल सापुतारा में बड़ा हादसा हुआ था. जहां सूरत से आई एक लग्जरी बस गहरी घाटी में गिर गई थी. इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी. बस करीब 70 यात्री सवार थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ड्राइवर को नींद आने से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, खौफनाक Video आया सामने

उधर, कर्नाटक के कोलार में गुरुवार देर रात लॉरी ने एक यात्री बस को टक्कर मार दी थी.इस हादसे में भी 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. बस बेंगलुरु से तिरुपति की ओर जा रही थी. वहीं,उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह  भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी. यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के बेहटा मुजावर क्षेत्र में हुआ था. बस बिहार से दिल्ली की ओर जा रही थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »