जिस प्रेमी के लिए चुराए 1.66 करोड़ के गहने, बाद में उसी ने पलटा खेल... सलाखों के पीछे पहुंची प्रेमिका

अहमदाबाद के निकोल इलाके में करोड़ों के गहने चोरी करने वाली सेल्सगर्ल हर्षिदा शेट्टी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि उसने अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने के लिए ज्वेलरी शोरूम से गहने चुराए थे. चोरी के बाद दोनों अलग-अलग राज्यों में रहे, लेकिन बाद में प्रेमी ज्यादातर गहने लेकर फरार हो गया.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला, जिसने चुराए थे करोड़ों के गहने. (Photo: Brijesh Doshi/ITG) पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला, जिसने चुराए थे करोड़ों के गहने. (Photo: Brijesh Doshi/ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

अहमदाबाद के निकोल इलाके में पिछले सप्ताह एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाली हर्षिदा शेट्टी नाम की एक सेल्स गर्ल ने करोड़ों रुपये के गहने चुरा लिए थे. जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी थी. वहीं अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एक हफ्ते पहले चोरी करने वाली हर्षिदा शेट्टी अब क्राइम ब्रांच के हाथों पकड़ी गई है. हर्षिदा ने अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने के लिए यह चोरी की थी. चोरी करने के बाद दोनों अलग-अलग राज्यों में साथ रहने लगे. हालांकि इसी दौरान हर्षिदा के साथ एक बड़ा घोखा हुआ. जब हर्षिदा नहाने गई, तो उसका प्रेमी गहने लेकर फरार हो गया.

Advertisement

पुलिस ने हर्षिदा को ऐसे किया गिरफ्तार
इसी बीच अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि हर्षिदा चोरी के गहने बेचने के लिए माणेकचौक आई है. क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हर्षिदा को गहने बेचने से पहले ही हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद हर्षिदा को क्राइम ब्रांच ले जाया गया, जहां जांच के दौरान उसके पास से 18 लाख रुपये के गहने बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि हर्षिदा से पूछताछ में पता चला कि गहने चुराने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में गई थी.

दोनों चोरी के गहनों के साथ-साथ रहते थे. इसी बीच एक दिन जब हर्षिदा नहाने गई, तो उसका प्रेमी 18 लाख रुपये के गहने वहीं छोड़कर बाकी गहने लेकर भाग गया. जब हर्षिदा को इस बात का पता चला, तो वह भी डर गई और उसने अपने प्रेमी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने अपना फोन बंद कर दिया था. हर्षिदा से आगे की पूछताछ में पता चला कि उसकी पहले शादी हुई थी और तलाक हो चुका था. वह 11 महीने से काम कर रही थी, इसलिए सेठ ने उस पर भरोसा किया था. जब भी सेठ को व्यापार के सिलसिले में बाहर भेजना होता तो हर्षिदा को ज्वेलरी के लिए भेज देते थे.

Advertisement

आरोपी प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस
इसी दौरान हर्षिदा की मुलाकात एक युवक से हुई. हर्षिदा और वह युवक पिछले छह महीनों से एक-दूसरे को जानते थे. युवक विवाहित था और उसके बच्चे भी थे. यह जानते हुए भी दोनों चार महीने से प्रेम संबंध में थे. इस दौरान प्रेमी ने साथ बसने की बात भी की थी. हर्षिदा लंबे समय से अकेली थी, इसलिए वह भावुक हो गई थी. हर्षिदा ने अपने प्रेमी से संपर्क किया और दुकान से कुछ सामान चुरा लिया. हालांकि अंत में हर्षिदा को भी उसके प्रेमी ने धोखा दिया. हर्षिदा को गिरफ्तार कर निकोल पुलिस के हवाले कर दिया गया. अब पुलिस उसके प्रेमी की तलाश कर रही है ताकि बाकी गहने वापिस लाए जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement