राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है. दिन में पारा 38-39 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है और नमी के कारण रियल फील तापमान और भी ज्यादा लग रहा है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत की खबर दी है. दिल्ली में 4 और 5 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे बढ़ते तापमान और गर्मी पर ब्रेक लगने की उम्मीद है.
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 से 5 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26-30 डिग्री तक रह सकता है.
आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में काफी ज्यादा है. विभिन्न स्टेशनों पर रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान...
केरल में मॉनसून एक्टिव! कई जिलों में भारी बारिश, ओडिशा में भी IMD का येलो अलर्ट
IMD के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण दिल्ली के लोग काफी परेशान हैं. कई इलाकों में सुबह से ही गर्मी महसूस की जा रही है. ऐसे में हल्की से मध्यम बारिश गर्मी से राहत दे सकती है. मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
दिल्ली की एयर क्वालिटी कैसी है?
दिल्ली की एयर क्वालिटी यानी वायु गुणवत्ता अभी भी 'मध्यम' श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी (AQI) 147 रहा. बता दें कि 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर कैटेगरी में माना जाता है.
प्रदूषण से राहत, एयर क्वालिटी साफ, देखें सभी शहरों का AQI
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय दिल्ली में नमी ज्यादा होने से उमस बढ़ गई है. अगर बारिश हुई तो तापमान थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन पूरी राहत के लिए मॉनसून की और मजबूत सक्रियता का इंतजार करना पड़ेगा. दिल्लीवासियों को सलाह है कि खूब पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और दोपहर में धूप से बचें.
aajtak.in