जामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली कार्यक्रम के दौरान हंगामा, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

दिल्ली स्थित जामिया यूनिवर्सिटी में मंगलवार को दिवाली प्रोग्राम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि प्रोग्राम के दौरान कुछ लोगों ने रंगोली और दीयों के साथ छेड़छाड़ की जिसके बाद बवाल शुरू हो गया.

Advertisement
जामिया यूनिवर्सिटी में हंगामा. जामिया यूनिवर्सिटी में हंगामा.

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मंगलवार को दिवाली प्रोग्राम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि प्रोग्राम के दौरान कुछ लोगों ने रंगोली और दीयों के साथ छेड़छाड़ की जिसके बाद बवाल शुरू हो गया.  यह बवाल कैंपस के अंदर गेट नंबर-7 पर हुआ. छात्रों में झड़प और दोनों ओर से नारेबाजी की भी खबर है. जानकारी के अनुसार, फिलहाल मामला शांत है.  

Advertisement

दरअसल, जामिया यूनिवर्सिटी में हर साल दिवाली का प्रोग्राम होता है. ABVP और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट करते हैं प्रोग्राम.

फिलिस्तीन जिंदाबाद के लगे नारे

आरोप है कि हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे भी लगाए. कुछ छात्रों के बीच झड़प की भी खबर सामने आई है. इस दौरान पुलिस ने कुछ अन्य छात्रों की मदद से मामले को शांत कराया और लोगों को दूर किया. कुछ देर बाद मामला शांत हो गया. जानकारी के अनुसार, भारी संख्या में पुलिस बल को कैंपस में तैनात किया गया है. छात्रों से भी शांति बरतने की अपील की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: शॉर्ट-टर्म स्किल बेस्ड कोर्सेस करना चाहते हैं? तो जामिया दे रहा है मौका, जल्द करें अप्लाई

वायरल हो रहे इस वीडियो में भी छात्रों को नारेबाजी करते देखा जा सकता है. इस दौरान एक किनारे कार्यक्रम के तहत कुछ दीए भी दिख रहे हैं. नारेबाजी के बीच कुछ लोगों को छात्रों को शांत कराते देखा जा सकता है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला अभी शांत है और स्थिति पर नियंत्रण कर रहे हैं.

Advertisement


पहले भी जामिया में हो चुका है विवाद

बता दें कि जामिया में विवाद का ये पहला मामला नहीं है. इसी साल जनवरी में जामिया यूनिवर्सिटी में ‘स्ट्राइक फॉर बाबरी’ जैसे नारे लगाए जाने का वीडियो सामने आया था. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »