उन्नाव रेप: एम्स में बनाया गया अस्थाई कोर्ट, पीड़िता का बयान होगा दर्ज

जज धर्मेश शर्मा एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंच गए हैं. कुछ ही देर मे पीड़ित का बयान दर्ज किया जाएगा. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर अस्थाई कोर्ट बनाया गया है.

Advertisement
एम्स की फाइल फोटो एम्स की फाइल फोटो

अनीषा माथुर / पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST

उन्नाव रेप केस की पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए जज धर्मेश शर्मा एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंच गए हैं. कुछ ही देर में पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर एम्स के ट्रॉमा सेंटर में अस्थाई कोर्ट बनाया गया है.

विशेष अदालत में दिल्ली पश्चिम के जिला एवं सत्र जज धर्मेश शर्मा ने कार्यवाही शुरू कर दी है. विशेष अदालत लगने से पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वहां की सुरक्षा के खास इंतजाम कर दिए थे. सीबीआई की टीम मामले से जुड़े तमाम संबंधित दस्तावेजों सहित अदालत शुरू होने से पहले ही सुबह करीब नौ बजे परिसर पहुंच चुकी थी. फिलहाल विशेष अदालत की ओर से पीड़िता के बयान दर्ज किए जाने की कार्यवाही चल रही है.

Advertisement

इस विशेष अदालत को लगाए जाने के संबंध में सीबीआई को सात सितंबर को ही आदेश जारी कर दिए गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »