सीलिंग के खिलाफ दिल्ली के व्यापारियों का प्रदर्शन, 11 बाजारों ने रखा बंद

प्रदर्शन के दौरान दुकानदारो ने ट्रैफिक को रोकने की कोशिश भी. एक डीटीसी बस के ड्राइवर को धमकाया गया. बस पर डंडे मारे गए. हालाँकि बस की कोई नुकसान नहीं हुआ.

Advertisement
सीलिंग का काले झंडे के साथ विरोध करते व्यापारी सीलिंग का काले झंडे के साथ विरोध करते व्यापारी

अंकुर कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

दिल्ली में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं. शुक्रवार को दिल्ली के पॉश इलाकों में व्यापारियों ने काले झंडे दिखाकर और रैली निकालकर एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शन किया. बता दें कि 22 दिसम्बर को डिफ़ेन्स कॉलोनी में कई दुकानें सील की गई थी. जो अभी तक सील ही हैं.

प्रदर्शन को आक्रामक रूप देने की कोशिश

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स असोसिएशन के साथ इस रैली में यहाँ के सभी दुकानदार शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने ट्रैफिक को रोकने की कोशिश भी. प्रदर्शनकारियों ने एक डीटीसी बस के ड्राइवर को धमकाया. बस पर डंडे मारे गए. हालाँकि बस को कोई नुकसान नहीं हुआ. दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने भी काले झंडे लगाकर एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शन किया.

Advertisement

व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने 30 जून का समय भी नहीं दिया. ये फैसला तो बाद में किया गया कि कन्वर्जन शुल्क को जमा करने की आखिरी तारीख 30 जून 2018 है. मगर हमारी दुकान तो दिसम्बर 2017 से बंद है. यहां दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं. हमारी दुकानें फिर से खुलनी चाहिए.

ग्रेटर कैलाश में 225 दुकानें बंद

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कई जगहों पर दुकानें सील की जा रही हैं, लेकिन सीलिंग के विरोध में आज कई मार्केट बंद रहे. ग्रेटर कैलाश में फिलहाल एमसीडी की ओर से कोई भी दुकान सील नहीं की गई है, लेकिन दुकानदारों को डर है कि अगला नंबर उनका तो नहीं. इसी कारण करीब 225 दुकानें आज यहाँ बंद रखी गई हैं.

ग्रेटर कैलाश में एम ब्लॉक स्थित मार्केट के एसोसिएशन के चेयरमेन राजेंद्र शारदा का कहना है कि बिना नोटिस के दुकानें बंद की जा रहीं है जो बहुत गलत है. हमने एक दिन के लिए ये बंद बुलाया है.

Advertisement

11 बाजारों ने रखा बंद

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा था कि 22 जनवरी तक दिल्ली में सीलिंग जारी रहेगी. इसके विरोध में साउथ दिल्ली के व्यापारियों ने 11 बाजारों को बंद रखा. दुकानदारों का आरोप है कि सरकारी कमेटियों के बताए गए नियमों के मुताबिक टैक्स जमा किये थे, लेकिन फिर भी सीलिंग जारी है.

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स असोसिएशन के प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि अगर सरकार समय रहते नहीं जागी तो व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे और साथ ही हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे.

कोर्ट के ऑर्डर के बाद हुई सीलिंग

साउथ एक्स मार्केट असोसिएशन के राजेश गोयल ने बताया कि दुकानदार साल 2010 में रिवाइज्ड टैक्स दे चुके हैं. कई कमेटियां बन चुकी हैं, लेकिन तलवार हमेशा दुकानदारों के ऊपर ही लटकी रहती है. गोयल ने कहा कि मास्टर प्लान 2021 के मुताबिक जो जगहें निर्धारित थीं, दुकानें वहीं बनी हैं. अगर मार्केट प्लेस में मार्केट नहीं चलेंगी तो कहाँ चलेंगी.

सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद दिल्ली की एमसीडी ने अवैध दुकानों की सीलिंग शुरू की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »