निर्भया गैंगरेप पर SC के फैसले का महिला आयोग ने किया स्‍वागत

निर्भया गैंगरेप कांड में चार अपराधियों की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले का हर तबका स्वागत कर रहा है. दिल्ली महिला आयोग की मुखिया स्वाति मालीवाल ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

आशुतोष मिश्रा / दीपक कुमार

  • नई दिल्‍ली,
  • 09 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 9:31 PM IST

निर्भया गैंगरेप कांड में चार अपराधियों की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले का हर तबका स्वागत कर रहा है. दिल्ली महिला आयोग की मुखिया स्वाति मालीवाल ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है.

इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग दिल्ली पुलिस को और तिहाड़ जेल प्रशासन को इस मामले में नोटिस जारी करेगा.

Advertisement

ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस और तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस भेजकर उनसे यह पूछेंगे कि निर्भया के सभी अपराधियों की फांसी को कब अमल में लाया जाएगा. हालांकि दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख का मानना है कि फैसला आने में बेहद देरी हुई क्योंकि इसमें लगभग 6 साल का वक्त लग गया.

ने आजतक से बातचीत में कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराधों से निपटने के लिए पुलिस के संख्या बल को बढ़ाए जाने की जरूरत है. वहीं मालीवाल ने दिल्ली सरकार को भी जल्दी से जल्दी और ज्यादा से ज्यादा तादाद में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है.

दिल्ली महिला आयोग ने प्रधानमंत्री से भी गुजारिश की है कि वह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाएं जिससे अपराधियों में कड़ा संदेश पहुंचे. मालीवाल ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की सुनवाई के लिए ज्यादा से ज्यादा तादाद में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की गुहार लगाई है.

Advertisement

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी निर्भया के अपराधियों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे समाज में अपराधियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »