दिल्ली में राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, स्टिंग वीडियो मामले पर जताई नाराजगी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से मुलाकात की है. उन्होंने कथित स्टिंग वीडियो केस में जारी जांच को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता फेक वीडियो बनाने में शामिल हैं.

Advertisement
माना जा रहा है कि सिद्धारमैया पुलिस जांच से भी काफी नाखुश हैं. (Photo: ITG) माना जा रहा है कि सिद्धारमैया पुलिस जांच से भी काफी नाखुश हैं. (Photo: ITG)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया ने कथित स्टिंग वीडियो केस में जारी जांच को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ही पार्टी के नेता फेक वीडियो बनाने में शामिल हैं.

माना जा रहा है कि सिद्धारमैया पुलिस जांच से भी काफी नाखुश हैं क्योंकि पुलिस केवल यह जांच कर रही है कि वीडियो किसने अपलोड किया, जबकि इस बात की जांच नहीं की जा रही कि इस वीडियो को किसने बनाया है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह फैब्रिकेटेड वीडियो (मनगढ़ंत वीडियो) उनकी छवि खराब करने के लिए तैयार किया गया है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है. सिद्धारमैया सोमवार को राहुल से मिले थे. 

बता दें, सितंबर में कथित तौर पर YouTube पर दो वीडियो अपलोड किए गए थे, जिनमें सिद्धारमैया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए. इसके बाद कांग्रेस नेता ने अदालत का रुख किया और मीडिया को वीडियो पर रिपोर्टिंग करने से रोकने का इंजंक्शन प्राप्त किया. उन्होंने जांच की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई.

कुछ दिन पहले जानकारी सामने आई कि कथित स्टिंग ऑपरेशन में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन दिल्ली से खरीदा गया था और इसे देश की राजधानी में केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी के ऑफिशियल रेसिडेंस पर प्रज्वल प्रसाद नाम के शख्स को सौंपा गया था.

Advertisement

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया था कि मामले में गिरफ्तार आरोपी रितेश पांडे के स्टेटमेंट के अनुसार प्रज्वल प्रसाद के निर्देशों पर विनोद शर्मा और रितेश पांडे ने दिल्ली के करोल बाग में एक दुकान से मोबाइल खरीदा.

इसके बाद दोनों ने यह फोन दिल्ली में कुमारस्वामी के ऑफिशियल रेसिडेंस पर जाकर प्रज्वल को हैंडओवर किया. दिल्ली के रहने वाले पांडे को कथित स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो अपलोड करने के सिलसिले में 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले व्यक्ति थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »