राहुल-प्रियंका पर FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है.

Advertisement
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी. ( File Photo: PTI) राहुल गांधी, प्रियंका गांधी. ( File Photo: PTI)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ FIR दर्ज की है. दोनों पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर धक्का-मुक्की करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है. पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, FIR में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और उन पार्टी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने बुधवार को हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. यह मामला प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं के संबंध में दर्ज किया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट किसने की? एक-एक वीडियो खंगाल रही दिल्ली पुलिस, FIR की तैयारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में लगाए गए आरोपों और प्रदर्शन में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी देख रही है कि प्रदर्शन के दौरान किन लोगों की ओर से पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट या ड्यूटी में बाधा डालने की घटना हुई.

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बुधवार को पुलिस ने कुल 91 लोगों को हिरासत में लिया था. इनमें कई सांसद और अन्य नेता भी शामिल थे. राहुल गांधी ने बुधवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ सड़क पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें कई सांसदों के साथ फिर से हिरासत में लिया.

FIR में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं. पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं की जांच कर रही है और मामले में शामिल लोगों की भूमिका तय की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »