दिल्ली: मोबाइल चोरी करने वाले दो भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, 125 फोन बरामद

पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों मोबाइल चोरी कर उन्हें पश्चिम बंगाल में बेचते थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 16 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों मोबाइल चोरी कर उन्हें पश्चिम बंगाल में बेचते थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं. इनका नाम सनातन मांझी और सपन मांझी है.

गिरफ्तार किए गए दोनों भाई घरों को निशाना बनाते थे. गर्मी के दिनों में कुछ लोग घरों का दरवाजा खोल कर सोते हैं. इनकी निगाहें ऐसे घरों को तलाशती थी. वे उन घरों में चोरी से घुसकर मोबाइल फोन चुराते थे. ये दोनों भाई बड़े ही शातिर  थे. पकड़े जाने से बचने के लिए इन्होंने एक तरकीब निकाली थी. चोरी के मोबाइल फोन को ये पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचते थे.

Advertisement

अशोक नगर पुलिस की टीम ने सूचना मिलने पर आरोपी सनातन मांझी और सपन मांझी को नहर के पास लगे बैरिकड के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इन दोनों भाइयों के पास से 125 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है.

जांच में पता चला कि जिस मोटरसाइकिल से ये दोनों भाई वारदात को अंजाम देते थे वह चोरी की थी. पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपियों ने मोटरसाइकिल को कल्याणपुरी थाना इलाके से चोरी की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »