कैमरा, एक्शन और टूरिज्म: फिल्म शूटिंग का नया हब बनी दिल्ली, टूटा विदेशी पर्यटकों का रिकॉर्ड!

राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन और फिल्म शूटिंग की संख्या में तेजी देखी गई है. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, साल 2024 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 32,24,675 विदेशी पर्यटक पहुंचे, जो देश में सबसे ज्यादा है. इसके साथ फिल्म शूटिंग के लिए आवेदन भी बड़ी संख्या में आए हैं.

Advertisement
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार दिल्ली विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा स्थल बन रहा है. (File Photo: ITG) आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार दिल्ली विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा स्थल बन रहा है. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:25 PM IST

दिल्ली में पर्यटन और फिल्म शूटिंग को लेकर बड़ा उछाल देखने को मिला है. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 की माने तो विदेशी पर्यटकों के आगमन में राजधानी देश में शीर्ष पर रही है. इसके साथ ही फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियों और पर्यटन स्थलों के विकास ने दिल्ली को एक उभरते ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है.

Advertisement

विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में दिल्ली 1.999 मिलियन के साथ देश में छठे स्थान पर रही है. राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों में कुतुब मीनार सबसे ज्यादा पसंद किया गया, जहां 32.04 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे. इसके बाद लाल किला रहा, जहां 28.84 लाख लोगों ने दौरा किया. इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण कई नई पहल कर रहा है.

पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बांसरा पार्क और असिता पार्क समेत कई नए आकर्षणों को शहर के पर्यटन ऐप 'देखो मेरी दिल्ली' में जोड़ा गया है. इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम के भारत दर्शन पार्क और वेस्ट टू वंडर पार्क को भी इसमें शामिल किया गया है. राजधानी में फिल्म शूटिंग को आसान बनाने के लिए नई पॉलिसी लागू है.

'दिल्ली ई-फिल्म क्लीयरेंस पॉलिसी' के तहत 278 आवेदनों में से 50 पर कार्रवाई की गई. यह नीति दिल्ली को फिल्म निर्माण के लिए एक प्रमुख हब बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार 25 से 31 मार्च तक पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित कर रही है. इसमें 140 फिल्मों का प्रदर्शन होगा.

Advertisement

इसके अलावा, प्रमुख स्मारकों को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस सेवा भी शुरू की गई है, जिससे पर्यटन सर्किट को मजबूत किया जा सके. कुल मिलाकर, दिल्ली अब न सिर्फ देश की राजनीतिक राजधानी है, बल्कि तेजी से एक बड़े पर्यटन और फिल्म शूटिंग केंद्र के रूप में भी उभर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement