पुराने नोट बदलवाने की आखिरी तारीख भले ही खत्म हो गई हो लेकिन दिल्ली की आरबीआई ब्रांच में पुराने नोट बदलने आए लोगो की भीड़ अभी भी लगी है. यहां पर नोट बदलवाने के लिए कई लोग दूसरे राज्यों से भी आए है पर सभी को नोट ना बदले जाने से निराशा ही हाथ लगी. एक हजार रुपये बदलवाने आई महिला ने कहा कि वह खुद तो बीमार थी, पति को पैसे बदलवाने देती तो वह शराब पी जाते, इसी कारण खुद आई है. उन्होंने कहा कि अब यहां पर नोट नहीं बदले जा रहे है, अब क्या इसको फ्रेम में सजा कर रखें.
वहीं नोएडा के रहने वाले राहुल बोले कि उन्होंने हजार के को चढ़ाए थे, मंदिर में पैसे चूहा उठा कर ले गया था इसलिए पहले नहीं जमा करा पाया. इसी तरह 786 के नोटों का कलेक्शन करने वाले व्यक्ति ने भी कहा कि वह नोट बदलवाने आया है, लेकिन नोट नहीं बदले जा रहे है. लखनऊ के रहने वाले कामरान पिछले एक साल से सऊदी अरब में थे अब जब यहां नोट बदलने आए है तो मना कर दिया गया. कई लोगों का कहना था कि उनके रिलेटिव की देहांत हो गया था इसलिए वे पहले नोट नहीं बदलवा पाए.
अंकित यादव