नॉर्थ MCD ने दी निगम ठेकेदारों को राहत, 50 करोड़ रुपये जारी करने के दिए आदेश

आर्थिक संकट से गुजर रही नॉर्थ एमसीडी ने निगम के ठेकेदारों को आंशिक राहत देते हुए 50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के आदेश दिए हैं.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

राम कृष्ण / रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

आर्थिक संकट से गुजर रही नॉर्थ एमसीडी ने निगम के ठेकेदारों को आंशिक राहत देते हुए 50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के आदेश दिए हैं. दरअसल, नॉर्थ एमसीडी का निगम के ठेकेदारों पर विकास कार्यों का करोड़ों रुपये बकाया है, लेकिन आर्थिक बदहाली झेल रही नॉर्थ के पास जब अपने स्टाफ को ही समय पर सैलरी देने के लिए पैसा नहीं है, तो भला वो ठेकेदारों का भुगतान कैसे करेगी.

Advertisement

आर्थिक संकट के चलते पिछले काफी समय से नॉर्थ एमसीडी ने विकास कार्यों के बदले ठेकेदारों को दिए जाने वाले पैसों को रोक रखा था. गुरुवार को निगम के ठेकेदारों का एक समूह नॉर्थ में स्थायी समिति अध्यक्ष तिलक राज कटारिया से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. बैठक में कटारिया के साथ निगम अधिकारी भी मौजूद थे. इस बैठक में कटारिया ने निगम ठेकेदारों को 50 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश दिए.

कटारिया ने कहा कि निगम की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए काफी समय से ठेकेदारों को उनके द्वारा किए गए कार्यों के भुगतान के लिए धनराशि जारी नहीं की गई थी. कटारिया ने सभी ठेकेदारों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की भुगतान राशि जल्द से जल्द उन्हें दी जाएगी.

Advertisement

ठेकेदारों ने बताया मामूली राहत

निगम की ओर से 50 करोड़ रुपये जारी किए जाने की हामी भरने पर ठेकेदारों ने खुशी तो जाहिर की है, लेकिन इस रकम को मामूली राहत ही बताया है. ठेकेदारों के मुताबिक निगम पर उनके करीब 450 करोड़ रुपये बकाया हैं. ऐसे में 50 करोड़ रुपये की रकम ऊंट के मुंह में जीरे के समान है. हालांकि ठेकेदारों ने यह भी माना कि रकम भले ही कम है, लेकिन वो कोशिश करेंगे कि इसका असर विकास कार्यों पर न पड़े.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement