नोएडा: डीपीएस स्कूल की फिजिक्स टीचर ने की खुदखुशी, देर रात सोसाइटी की बिल्डिंग से लगाई छलांग

इमारत से छलांग लगाकर जान देने वाली महिला गार्डेनिया ग्लोरी सोसाईटी A-2 के फ्लैट-702  में अकेली रहती थी. वह सैक्टर-30 दिल्ली पब्लिक स्कूल में फिजिक्स की टीचर थी. हालांकि महिला की आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं लग सका है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement
स्कूल टीचर ने की खुदखुशी (प्रतीकात्मक तस्वीर) स्कूल टीचर ने की खुदखुशी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अरविंद ओझा

  • नोएडा,
  • 01 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

दिल्ली से सटे नोएडा में डीपीएस स्कूल में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर ने एक बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली. गौतमबुद्धनगर के गार्डेनिया ग्लोरी सोसाईटी की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को बुधवार रात 1.30 बजे इसकी जानकारी मिली. सूचना प्राप्त होने पर थाना सैक्टर-39 की पुलिस ने मौके पर जाकर महिला के पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की.  म़त महिला का नाम पारुल गुप्ता है.

Advertisement

महिला गार्डेनिया ग्लोरी सोसाईटी A-2 के फ्लैट-702  में अकेली रहती थी. वह सैक्टर-30 दिल्ली पब्लिक स्कूल में फिजिक्स की टीचर थी. हालांकि महिला की आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं लग सका है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

बता दें कि बीते साल सितंबर में ग्रेटर नोएडा की एक इमारत से एक लड़की ने छलांग लगाकर जान दे दी थी. उसने NEET के एग्जाम में फेल होने पर खुदखुशी कर ली थी.   ग्रेटर नोएडा के जेपी अमन सोसायटी से नीचे गिरते ही लड़की ने दम तोड़ दिया. सोसायटी के लोगों का कहना है कि लड़की इसी सोसायटी में रहती थी, लेकिन अपने फ्लैट के टॉवर को छोड़कर दूसरे टॉवर गई और 19वीं मंजिल से कूद गई.

Advertisement

दरअसल मृत संपदा नीट के रिजल्ट में फेल हो गई थी, जिसके बाद से वह मायूस रहने लगी. इस बीच उसने अचानक सोसायटी की 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में पुलिस मान रही है कि नीट का रिजल्ट अच्छा नहीं होने के कारण ही संपदा ने सुसाइड किया है. मामले में जांच जारी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »