Delhi Weather: दिल्ली में हो गई मॉनसून की एंट्री, सुबह-सुबह झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Rains Alert in Delhi: मॉनसून की हलचल के बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है. वहीं, कुछ जगहों पर झमाझम बारिश भी हुई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में मॉनसून सामान्य तारीख से 5 दिन की देरी से पहुंचा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
Delhi weather today 2 july 2026 IMD rains alert (File Photo- PTI) Delhi weather today 2 july 2026 IMD rains alert (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST

Delhi Monsoon 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR के लोगों को पिछले कई दिनों की तेज गर्मी और उमस से आज राहत मिल गई है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और फिर झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मॉनसून अपने सामान्य तिथि (27 जून) से 5 दिन की देरी से 2 जुलाई को दिल्ली पहुंचा है. दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है. 

Advertisement

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे लेकिन आज (गुरुवार) दिन की शुरुआत के साथ ही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. सफदरजंग, लोधी रोड, द्वारका, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है.

बारिश से एक तरफ जहां मौसम खुशनुमा हो गया है तो वहीं, सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ा. आईटीओ, आनंद विहार, करोल बाग, कनॉट प्लेस, राजीव चौक, बॉटेनिकल गार्डन और डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही. 

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दो दिन में पहुंच जाएगा. पिछले पांच सालों में दिल्ली में इस साल मॉनसून सबसे देर से पहुंचा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में 2 जुलाई को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

Advertisement

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है. 2 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और  न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

मॉनसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल

IMD के मुताबिक, गुरुवार, 2 जुलाई को मॉनसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने जानकारी दी कि मौसमी मॉनसून ट्रफ पंजाब से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. उत्तर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है. यह पश्चिम की ओर बढ़ेगा और बिहार से लेकर उत्तर पंजाब तक भारी बारिश कराएगा.

किस तरफ बढ़ रहा है मॉनसून?
मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून की उत्तरी सीमा 1 जुलाई को पोरबंदर, वल्लभ विद्यानगर, शाजापुर, नौगांव, मिर्जापुर, आजमगढ़, अयोध्या, बदायूं, मेरठ, करनाल और गुरदासपुर से होकर गुजर रही है.

बीते सालों में दिल्ली में कब आया मॉनसून?

  • साल 2020: 25 जून
  • साल 2021: 13 जुलाई (सबसे देरी)
  • साल 2022: 30 जून
  • साल 2023: 25 जून
  • साल 2024: 28 जून

इस साल मॉनसून दिल्ली में 2 जुलाई को पहुंचा है, जो 2021 के बाद सबसे देरी वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »