आगामी 48 घंटों के दौरान दिल्ली में मॉनसून की दस्तक के साथ आंधी और तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, तेज आंधी और भारी बारिश से जानमाल का नुकसान हो सकता है. इसलिए जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इस दौरान सभी लोग सावधानी बरतें और बाहर निकलते समय मौसम की जानकारी ग्रहण करते रहें.