LIVE: 'कैसे हिरासत में लेना है', DCP का वीडियो आया सामने! राहुल गांधी-कांग्रेस सांसदों के लंच पर पुलिस अलर्ट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्न रेस्टोरेंट में लंच के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के कई कांग्रेस सांसद शामिल हुए हैं.

Advertisement
खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया (Photo: PTI, ITG) खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया (Photo: PTI, ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्न रेस्टोरेंट में लंच के लिए आमंत्रित किया है. लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेस सांसद भी इस लंच में शामिल हुए हैं.

खास बात यह है कि जिस रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों को लंच के लिए बुलाया गया है, वह जंतर-मंतर से महज 100 मीटर की दूरी पर है. ऐसे में इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस-प्रशासन अलर्ट है. 

Advertisement

सागर रत्ना रेस्टोरेंट के मैनेजर ने बताया कि उन्हें 150-200 सांसदों के आने की जानकारी मिली है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सागर रत्ना पहुंच गए हैं. 

दिल्ली पुलिस की 'वेट एंड वॉच' की रणनीति
दिल्ली पुलिस की 'वेट एंड वॉच' वाली रणनीति है. अगर विपक्षी सांसद कनॉट प्लेस यानी CP की ओर जाते हैं, तो उन्हें रोका जाएगा. अगर वे जंतर-मंतर, विंडसर पैलेस या उस तरफ जाने की कोशिश करते हैं, तो भी उन्हें रोका जाएगा और दिल्ली पुलिस कार्रवाई करेगी.

वीडियो में डीसीपी शर्मा पुलिसकर्मियों को बता रहे हैं कि कैसे कार्रवाई करनी है. कैसे हिरासत में लेना है. वे कह रहे हैं कि सांसदों से अच्छे से बात करनी है और उन्हें समझाना है कि धारा 163 लागू है. महिलाओं को महिला पुलिसकर्मी ही हैंडल करेंगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव दोनों अहंकार में डूबे', INDIA ब्लॉक मार्च के बाद BJP का वार

INDIA ब्लॉक के सांसदों ने राष्ट्रपति से मांगा समय
INDIA ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है. 9 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्षी नेताओं की बैठक और मार्च की संभावना है. 

सूत्रों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के बड़े नेता दिल्ली में जुट सकते हैं. विपक्षी सांसदों से दिल्ली में ही रहने को कहा गया है. 9 अक्टूबर को विपक्ष की ओर से कोई बड़ा कार्यक्रम या दिल्ली में मार्च निकाले जाने की भी संभावना है. 

मंगलवार को INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया था. विपक्ष निर्वाचन सदन तक मार्च करने वाला था लेकिन पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग करके उन्हें रोक दिया था. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने आकाशवाणी भवन में ही धरना दे दिया था. 5-6 घंटे से ज्यादा समय तक दोनों आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे थे. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »