UP: रेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, पुलिस ने दर्ज की FIR

महोबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 16 वर्षीय लड़की रेप के बाद गर्भवती हो गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश.  (Photo: Representational ) आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • महोबा,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

उत्तर प्रदेश के महोबा ज़िले में कथित तौर पर बलात्कार का शिकार हुई 16 साल की एक लड़की सात महीने की गर्भवती पाई गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. कुल पहाड़ कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार को नाबालिग की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सात महीने पहले पप्पू नाम के एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया था. साथ ही उसने उसे धमकी दी थी कि वह अपनी आपबीती किसी को न बताए. यह घटना महोबा के बेलाताल कस्बे में हुई थी. स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि FIR में एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 6 वर्षीय पोती से रेप के आरोप में दादा गिरफ्तार, संबंध बनाते परिवार ने पकड़ा था रंगेहाथ

एसएचओ ने क्या कहा?

SHO ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण शनिवार को होगा और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ सोना पड़ेगा, तू भी मुस्लिम और मैं भी...', अलीगढ़ में रेप पीड़िता से बोला सिपाही- तभी करूंगा कार्रवाई

 वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी की अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस पर भी कई सवाल खड़े करती है. फिलहाल स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »