6 वर्षीय पोती से रेप के आरोप में दादा गिरफ्तार, संबंध बनाते परिवार ने पकड़ा था रंगेहाथ

भदोही में छह वर्षीय पोती से दुष्कर्म के आरोप में दादा को गिरफ्तार किया गया है. घटना के दौरान बच्ची के चीखने पर परिजनों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Advertisement
 दादा गिरफ्तार.(Photo: Representational)  दादा गिरफ्तार.(Photo: Representational)

महेश जायसवाल (भदोही)

  • भदोही,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां छह वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है.

दरअसल, आरोप है कि घटना के समय 6 वर्षीय पोती घर में अकेली थी. इसी दौरान घर में मौजूद दादा ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और संबंध बनाने लगा. पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भदोही: इंस्टाग्राम पर प्यार, मंदिर में शादी और फिर मौत...प्रेमिका से अनबन के बाद 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी

परिजनों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, इस मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भदोही: मां पर 'गंदी' निगाह रखता था निजामुद्दीन, बदला लेने के लिए बेटे करिया उर्फ कलेक्टर ने रची खौफनाक साजिश

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement