केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा- जेएनयू को देशद्रोही और आतंकी कहना गलत

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा है कि जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इसके नाम पर बेगुनाहों को हिरासत में नहीं लिया जाना चाहिए.

Advertisement
केजरीवाल ने कोर्ट में हंगामे पर पीएम मोदी का ध्यान खींचा केजरीवाल ने कोर्ट में हंगामे पर पीएम मोदी का ध्यान खींचा

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

जेएनयू विवाद पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दखल देने की मांग की है. केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा है कि जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इसके नाम पर बेगुनाहों को हिरासत में नहीं लिया जाना चाहिए. राष्ट्रवाद के नाम पर खौफ पैदा नहीं किया जा सकता.

Advertisement

जेएनयू को बदनाम करना गलत
ने अपने पत्र में लिखा है कि जेएनयू एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है और इसके छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी नाम कमाया है. एकाध हादसों के बहाने इसे आंतकवादियों के अड्डे के रूप में प्रचारित किया जाना बेहद गलत होगा. यह संवैधानिक संस्थाओं को डराकर जैसा है.

ओपी शर्मा पर हो सख्त कार्रवाई
केजरीवाल ने पटियाला हाउस कोर्ट में कन्हैया की पेशी के दौरान हुए हंगामे पर भी पीएम मोदी का ध्यान खींचा है. उन्होंने लिखा है कि कोर्ट परिसर में बीजेपी विधायक ओपी शर्मा ने मारपीट की है. यह भी खबर आई है कि उन्होंने बंदूक रहने पर जान से मार देने की बात कही है. केजरीवाल ने लिखा कि पीएम उन्हें बुलाकर डांट दें इससे बड़ा फर्क पड़ेगा. नहीं तो ओपी शर्मा अपने सिर पर केंद्र सरकार का हाथ समझते रहेंगे. इसका जाएगा.

Advertisement

संस्थाओं में बंद हो राजनीतिक दखल
केजरीवाल ने इन सबके अलावा अपने पत्र में देशद्रोही नारेबाजी करने वाले दोषी छात्रों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई करने में अपना साथ देने की बात कही है. उन्होंने लिखा कि जेएनयू जैसे स्वायत्त संस्थाओं में बंद हो.

कार्टून शेयर कर विवादों में उलझे केजरीवाल
इसके पहले केजरीवाल ने मंगलवार को एक कार्टून शेयर कर काफी विवाद पैदा किया था. अपने ट्व‍िटर हैंड से एक कार्टून पोस्ट करके वह मुसीबत में फंस गए. इस कार्टून में सांकेतिक रूप से हनुमान जी को आग लगाते हुए दिखाया गया है. यह कार्टून मंगलवार को 'द हिंदू' में छपा. होते ही सोशल मीडिया पर केजरीवाल की आलोचना शुरू हो गई. कुछ ही देर में ट्विटर पर #KejriwalInsultsHanuman हैश टैग ट्रेंड करने लगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement