कपिल मिश्रा vs केजरीवाल: EVM पर बहस मोड़कर क्या घिरने से बच गई AAP?

मंगलवार को सबकी निगाहें दिल्ली विधानसभा की ओर टिकी थी. सबको उम्मीद थी कि आम आदमी पार्टी में मचे घमासान और कपिल मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोपों पर केजरीवाल पक्ष रखेंगे. सुबह जब केजरीवाल ने ट्वीट किया कि- देश में चल रहे एक बहुत बड़े षड्यंत्र का सच आज सदन में सौरभ भारद्वाज देश के सामने रखेंगे. उन्हें ज़रूर सुनियेगा. सत्यमेव जयते. तो लोगों को लगा टीम केजरीवाल बीजेपी पर पलटवार की तैयारी में है जो पिछले दो दिनों से कपिल मिश्रा के आरोपों को लेकर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है.

Advertisement
आप ने ईवीएम को बनाया मुख्य मुद्दा आप ने ईवीएम को बनाया मुख्य मुद्दा

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2017,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

मंगलवार को सबकी निगाहें दिल्ली विधानसभा की ओर टिकी थी. सबको उम्मीद थी कि आम आदमी पार्टी में मचे घमासान और कपिल मिश्रा द्वारा लगाए गए आरोपों पर केजरीवाल पक्ष रखेंगे. सुबह जब केजरीवाल ने ट्वीट किया कि- देश में चल रहे एक बहुत बड़े षड्यंत्र का सच आज सदन में सौरभ भारद्वाज देश के सामने रखेंगे. उन्हें ज़रूर सुनियेगा. सत्यमेव जयते. तो लोगों को लगा टीम केजरीवाल बीजेपी पर पलटवार की तैयारी में है जो पिछले दो दिनों से कपिल मिश्रा के आरोपों को लेकर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है.

Advertisement

बहस की धारा मोड़ी
कैशकांड को लेकर कपिल मिश्रा के आरोपों में घिरे केजरीवाल को बचाने के लिए विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने ईवीएम में छेड़छाड़ के मुद्दे पर चर्चा शुरू की. नेता विपक्ष और बीजेपी विधायक में घोटाले का मामला उठाकर सदन में सचिव को दस्तावेज सौंपने की कोशिश की तो स्पीकर ने मार्शल बुलाकर उन्हें दिनभर के लिए निकाल दिया.

EVM को लेकर बीजेपी को घेरा
दिल्ली विधानसभा में ईवीएम को लेकर आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा ने चर्चा की शुरुआत की और कहा कि ईवीएम पर जब सवाल उठ रहे हैं तो जांच होनी चाहिए. चुनाव आयोग को इस मामले में निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. अलका लांबा ने कहा कि जनता को ईवीएम के बारे में जानने का हक है. हम मानते हैं कि जनता ने जिसे वोट दिया उसे नहीं पहुंचा. जेनरेशन-1 के मशीनों से वोट कराए गए. इसमें टैंपरिंग संभव है. चुनाव आयोग बताए कि जेनरेशन-2 के मशीन मौजूद थे तो जेनरेशन-1 के मशीन से वोट क्यों कराए गए?

Advertisement

11 मई को टैंकर घोटाले में दर्ज होगा बयान
इससे पहले कपिल मिश्रा सीबीआई दफ्तर पुहंचे. कपिल अपने साथ एक पीला लिफाफा लेकर सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे. कपिल ने बताया कि वो तीन सीबीआई से तीन शिकायतें करेंगे और सबूत भी सौंपेंगे. कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि वो अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के बीच हुई कैश डील केस में एफआईआर दर्ज कराएंगे. वहीं, दूसरी तरफ टैंकर घोटाले में एसीबी 11 मई को कपिल मिश्रा के बयान दर्ज करेगी.

भूख हड़ताल की दी धमकी
कपिल मिश्रा ने आप नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वो का ब्यौरा दें. ऐसा न होने पर कपिल ने बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी. कपिल मिश्रा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में उनके पास आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार की 211 शिकायतें आई हैं. वे इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »