जैकलिन फर्नांडीस की याचिका पर SC में आज नहीं हो सकी सुनवाई, जज ने मामले से खुद को किया अलग

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. जज प्रशांत कुमार मिश्रा ने नैतिक कारणों से खुद को इस मामले से अलग कर लिया है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट जज प्रशांत मिश्रा ने जैकलिन के मामले से खुद को अलग कर लिया है. (Photo: ITG) सुप्रीम कोर्ट जज प्रशांत मिश्रा ने जैकलिन के मामले से खुद को अलग कर लिया है. (Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है. सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. 

जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि इस विवाद से जुड़े एक दूसरे मामले में उनका बेटा वकील के तौर पर शामिल है, इसलिए वे नैतिक रूप से इस केस की सुनवाई नहीं कर सकते है.

Advertisement

अब इस मामले की सुनवाई आगामी 24 जून को सुप्रीम कोर्ट की एक दूसरी बेंच करेगी.

क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं जैकलिन?

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने निचली अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस याचिका के जरिए अभिनेत्री ने खुद के खिलाफ तय हुए इन गंभीर आरोपों से राहत पाने की गुहार लगाई है.

इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने बीती 30 मई को एक बड़ा आदेश जारी किया था. कोर्ट ने अपने फैसले में जैकलिन फर्नांडीस, मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना पॉलोस और 14 अन्य लोगों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गंभीर आरोप तय करने का आदेश दिया था. इसके बाद से जैकलिन फर्नांडीस की मुश्किलें बढ़ गईं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »