Traffic Advisory: दिल्ली में 25 अप्रैल को इन रास्तों पर जाने से बचें, IPL मैच से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory: अरुण जेटली स्टेडियम में 25 अप्रैल 2026 को होने वाले IPL मैच के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. स्टेडियम के आसपास बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी.

Advertisement
दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास जाम की संभावना (File Photo- ITG) दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास जाम की संभावना (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच 25 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, इसलिए शाम के समय स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ होने की संभावना है.

Advertisement

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैच के दिन दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास कुछ मुख्य सड़कें प्रभावित रहेंगी. इनमें बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड शामिल हैं. इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर कुछ समय के लिए रोक या डायवर्ट किया जा सकता है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को स्टेडियम के आसपास के रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी है. ऐसे में अगर आप इन इलाकों से होकर गुजरते हैं तो दूसरा रास्ता चुनना बेहतर होगा. दरअसल, मैच के दौरान इन सड़कों पर ट्रैफिक जाम की संभावना ज्यादा रहेगी.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. स्टेडियम के पास पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. आप अपनी गाड़ी को बनाई गई पार्किंग जगह पर पार्क करके शटल बस से स्टेडियम पहुंच सकते हैं.  इससे ट्रैफिक जाम कम होगा.

Advertisement

पार्किंग की जानकारी
स्टेडियम के पास सामान्य पार्किंग की सुविधा सीमित रहेगी. स्टेडियम के आसपास कुछ जगहों पर फ्री पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां से शटल सर्विस उपलब्ध रहेगी. लेबल वाली पार्किंग जगहों का इस्तेमाल केवल उन लोगों के लिए होगा जिनके पास वैध पास है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम आने वाले दर्शकों को पार्क एंड राइड की सुविधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. लोग अपनी गाड़ी माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड पर पार्क कर सकते हैं. यहां से बस या अन्य साधनों से स्टेडियम पहुंचा जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement