दिल्लीः IIT के पास फ्लाईओवर के नीचे सड़क धंसी, 15 फीट गहरा गड्ढा हुआ

सड़क करीब 20 फीट तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है. बीच सड़क हुए विशाल गड्ढे की गहराई करीब 15 फीट बताई जा रही है. ये सड़क अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर जाती है.

Advertisement
गड्ढे में तब्दील सड़क गड्ढे में तब्दील सड़क

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST
  • मौके पर पहुंचे दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी
  • गड्ढे में साफ नजर आ रही फूटी सीवर पाइप लाइन 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शनिवार को एक सड़क धंस गई. सड़क के गड्ढे में तब्दील होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. राजधानी दिल्ली में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के करीब फ्लाईओवर के नीचे शनिवार की सुबह अचानक से सड़क धंस गई. सड़क पर गड्ढा बन गया जिसके कारण सड़क पर आवागमन रोकना पड़ गया.

Advertisement

सड़क करीब 20 फीट तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है. बीच सड़क हुए विशाल गड्ढे की गहराई करीब 15 फीट बताई जा रही है. ये सड़क अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर जाती है. वह तो संयोग ही कहा जाएगा कि जिस समय सड़क धंसी, उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

सड़क धंसने की जानकारी पाकर दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और धंसी सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया. बताया जा रहा है कि जहां सड़क धंसी है, वहीं से नीचे सीवर की पाइपलाइन है. सड़क पर बने गड्ढे में फूटी पाइपलाइन साफ नजर आ रही है. सीवर में पानी का बहाव भी तेज है जिसे सड़क धंसने के पीछे मुख्य वजह माना जा रहा है.

Advertisement

मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जेसीबी (JCB) मंगवाकर सड़क की खुदाई शुरू कराई जिससे इस मार्ग की मरम्मत कराकर इसपर जल्द आवागमन शुरू कराया जा सके. इस संबंध में अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »