अगर CBI मेरे घर पर छापा मारती है तो उसे मफलर मिलेंगे: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'हाल ही मोदी जी ने छापा मरवाया था. कुछ नहीं मिला. मेरे कार्यालय पर हाल ही छापा मारा गया था.'

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

स्‍वपनल सोनल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2015,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST

दिल्ली सचिवालय में सीबीआई छापे से नाराज चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. केजरीवाल ने रविवार को तल्ख अंदाज में कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर जांच एजेंसी उनके आवास पर छापा मारती है तो उसे कुछ नहीं, बल्कि अनगिनत मफलर मिलेंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'हाल ही मोदी जी ने छापा मरवाया था. कुछ नहीं मिला. मेरे कार्यालय पर हाल ही छापा मारा गया था. अगर वे मेरे घर पर छापा मारते हैं तो उन्हें कुछ नहीं, बल्कि अनगिनत मफलर मिलेंगे.' ने विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के लिए ‘मफलरमैन रिटर्न्‍स’ के नाम से प्रचार अभियान चलाया था. अपनी खांसी की बीमारी के कारण केजरीवाल अक्सर मफलर के साथ दिखते हैं, ऐसे में यह उनकी पहचान भी बन गई है.

Advertisement

सीबीआई को भेजेंगे ऑटो परमिट मामला
ऑटो परमिट में कथित अनियमितता को लेकर परिवहन विभाग के तीन अधिकारियों के निलंबन का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ये मामले सीबीआई के सुपुर्द करेगी.

उन्होंने कहा, 'हमने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया और सतर्कता जांच का आदेश दिया है. अब हम इस मामले को को सौपेंगे. हम सीबीआई को इतनी चीजें भेजेंगे जिसमें उन्हें बहुत कुछ मिल जाएगा. कुछ दिनों पहले हमने उन्हें एक अधिकारी का मामला भेजा था, जिसके पास कई किलोग्राम सोने के बिस्कुट मिले थे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »