'डंडे से न डरने वाले 100 लोग लेकर पीएम मोदी के घर जाऊंगा...', E-20 पर केजरीवाल की हुंकार, ट्विटर बायो भी बदला

E20 पेट्रोल के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए, AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे 4 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च करेंगे. केंद्र की E20 पॉलिसी के खिलाफ दो लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर वाली एक याचिका सौंपेंगे. केजरीवाल ने कहा कि वे अपने साथ 100 ऐसे लोगों को ले जाएंगे जो लाठी-चार्ज से नहीं डरते. उन्होंने अपना एक्स बायो भी बदल दिया है.

Advertisement
केजरीवाल ने 4 अगस्त को पीएम आवास तक मार्च का ऐलान किया है. (फोटो-PTI) केजरीवाल ने 4 अगस्त को पीएम आवास तक मार्च का ऐलान किया है. (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ अपने आंदोलन को और तेज कर दिया है. शनिवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट E20 के दौरान केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने घोषणा की कि वे 4 अगस्त मंगलवार को दोपहर 12 बजे 100 लोगों के दल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की तरफ पैदल मार्च करेंगे.

Advertisement

केजरीवाल इस मार्च के दौरान प्रधानमंत्री को उन 2 लाख से भी अधिक देशवासियों के हस्ताक्षर यानी पेटिशन की प्रिंटआउट कॉपी व्यक्तिगत रूप से सौंपेंगे, जिन्होंने इस नीति के विरोध में ऑनलाइन याचिका पर दस्तखत किए हैं. उन्होंने कहा कि इस मार्च के लिए भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं है, बल्कि वे केवल ऐसे 100 निडर लोगों को अपने साथ ले जाएंगे जो लाठियों से नहीं डरते हैं.

ट्विटर बायो बदला, लोगों से की पेटिशन साइन करने की अपील

इस विरोध प्रदर्शन को देशव्यापी जन-आंदोलन बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) का बायो भी बदल दिया है. उन्होंने अपने नए बायो के जरिए सीधे आम जनता से इस मुहीम का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने बायो में लिखा है,'आइए मिलकर E20 के खिलाफ आवाज उठाएं. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और PM के नाम पेटिशन पर साइन करें.

Advertisement

केजरीवाल लगातार सोशल मीडिया पर लोगों से इस अभियान से जुड़ने, अपने वीडियो पोस्ट करने और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की अपील कर रहे हैं.

E20 पेट्रोल पर केजरीवाल की 3 मुख्य मांगें

टाउन हॉल में उपस्थित और वर्चुअली जुड़े हजारों लोगों को संबोधित करते हुए आप नेता ने सरकार के सामने तीन स्पष्ट और बड़ी मांगें रखीं, जिन्हें जनता का भारी समर्थन मिला.

उन्होंने कहा कि आम जनता और वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों पर यह चुनने की पूरी आजादी होनी चाहिए कि वे 100% शुद्ध पेट्रोल भरवाना चाहते हैं या फिर E20 मिलावटी पेट्रोल. दूसरी मांग में उन्होंने कहा कि एथेनॉल की कम कैलोरी मान और पेट्रोल की तुलना में कम माइलेज मिलने के गणित को देखते हुए शुद्ध पेट्रोल की कीमत E20 पेट्रोल से कम तय की जानी चाहिए.

तीसरी मांग करते हुए उन्होंने कहा किदेश के आम नागरिक को महंगाई से राहत देते हुए पेट्रोल की बिक्री 84 रुपये प्रति लीटर से कम कीमत पर की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'ट्रंप को खुश करने के लिए थोपा एथेनॉल', PM मोदी पर केजरीवाल का वार, E-20 पर कीं 3 मांग

केजरीवाल ने केंद्र सरकार की इस नीति की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि एथेनॉल मिलाने से गाड़ियों का माइलेज काफी कम हो जाता है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है. इसके अलावा पुराने वाहनों के इंजन खराब होने का बड़ा खतरा बना रहता है. साथ ही एथेनॉल प्लांट के आसपास रहने वाले किसानों को पानी की किल्लत और जमीन खराब होने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत भारत को अगले पांच सालों में 100 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान खरीदना है. अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा एथेनॉल उत्पादक है. भारत अपने आयात को पांच गुना बढ़ाकर अमेरिकी एथेनॉल खपा रहा है. केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका और ट्रंप को खुश करने के लिए यह हानिकारक E20 नीति हमारे देश के नागरिकों पर जबरन थोपी जा रही है.

तहसीन पूनावाला बोले-पुलिस ने किया नजरबंद
टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर सुरक्षा बलों का भारी जमावड़ा देखने को मिला. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो जारी कर बताया कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की भारी टुकड़ियों को तैनात किया गया था.
वहीं, इसी नीति के खिलाफ गांधी स्मृति तक मौन मार्च और एक दिन की भूख हड़ताल की योजना बना रहे सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह उन्हें उनके घर में ही नजरबंद कर दिया.

यह भी पढ़ें: 'चीन कृत्रिम सूरज बना रहा, हमारे PM बच्चों पर FIR कराने में बिजी', केजरीवाल का तंज

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »