AAP का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप- गृह मंत्रालय करवा रहा है सांसद भगवंत मान की जासूसी

'आप' के नेता आशुतोष का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के पास और कोई काम नहीं बचा है. वो सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेताओं की जानकारी इकट्ठी करते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं.

Advertisement
'आप' के नेता आशुतोष 'आप' के नेता आशुतोष

केशव कुमार / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय पर सांसद भगवंत मान की जासूसी का आरोप लगाया है. पार्टी ने बुधवार को दावा किया कि जब भगवंत मान बंगलुरु में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, तब गृह मंत्रालय के दो अफसरों ने भगवंत मान के बारे में पूछताछ की.

राष्ट्रीय मुद्दों में पीएम मोदी की दिलचस्पी नहीं
का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के पास और कोई काम नहीं बचा है. वो सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेताओं की जानकारी इकट्ठी करते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं. उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में आतंकवाद हो रहा है, दलितों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन राष्ट्रीय मुद्दों में उनकी दिलचस्पी नहीं है.

Advertisement

आशुतोष ने मोदी सरकार पर नेताओं की निजी जिंदगी में दखल देने का आरोप लगाया है. उनके मुताबिक,
1. जब भगवंत मान जुलाई में स्वास्थ्य लाभ के लिए बंगलुरु गए थे. तब 18 जुलाई को वहां गृह मंत्रालय के 2 अफसर आए और मान की जानकारी इकट्ठी करनी चाही. 2. अफसरों ने पूछा कि , कितने दिन ठहरे, क्या इलाज चला, किस-किस से मिले. उन लोगों ने 19 जुलाई को दोबारा स्वास्थ्य केंद्र आकर जानकारी इकट्ठी करने की कोशिश की.

आतंकवादी नहीं हैं भगवंत मान
आम आदमी पार्टी का दावा है कि ये जासूसी मोदी सरकार के कहने पर हुई. आप नेता आशुतोष ने कहा कि भगवंत मान कोई आतंकवादी नहीं हैं. न कोई चोरी की है और न उनसे सुरक्षा का ही कोई खतरा है. अगर जा रहे हैं तो मोदी सरकार वहां क्यों जासूसी करवा रही थी?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement