हांसी जिम ट्रेनर मर्डर केस: 24 दिन बाद एनकाउंटर में दबोचे गए दो आरोपी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन

हरियाणा के हांसी में जिम ट्रेनर कपिल की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में दो वांछित आरोपियों को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है. दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. पुलिस इनके लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की भी जांच कर रही है.

Advertisement
एनकाउंटर में हत्या के दो आरोपी पकड़े गए. (Photo: Screengrab) एनकाउंटर में हत्या के दो आरोपी पकड़े गए. (Photo: Screengrab)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

हरियाणा के हांसी में दिनदहाड़े जिम ट्रेनर की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ बहादुरगढ़ से मुठभेड़ में दो वांछित आरोपियों को पकड़ लिया गया. दोनों आरोपियों पर पहले से एक-एक लाख रुपये का इनाम था. पुलिस के अनुसार, इनका कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ बहादुरगढ़, हरियाणा पुलिस तथा काउंटर इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस ने प्रवेश और हिमांशु नाम के आरोपियों को घेरने की कोशिश की.

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी हथियारों से लैस थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. जब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी एक्शन लिया, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: शादी टूटी तो पाल ली दुश्मनी! रात में मेजबान के घर रुका, खाना खाया, फिर सोते समय कर दी हत्या

मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से घायल हुआ. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. दोनों हांसी में 11 जून को दिनदहाड़े जिम संचालक कपिल की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे. इस हत्याकांड का सीसीटीवी भी सामने आया था.

Advertisement

वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थीं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, पुलिस इस पूरे नेटवर्क, हत्या के पीछे की साजिश, हथियारों की सप्लाई और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. फिलहाल इलाज पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »