दिल्ली में 5 साल की बच्ची का अपहरण के बाद रेप, सुबह पार्क में मिली मासूम 

दिल्ली के भलस्वा इलाके में पांच साल की बच्ची को अगवा कर रेप का मामला सामने आया है. बीते 21 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे घर के पास मासूम बच्ची खेल रही थी, तभी एक युवक उसे गोद में उठाकर ले गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:04 PM IST

दिल्ली के भलस्वा इलाके में पांच साल की बच्ची को अगवा कर रेप का मामला सामने आया है. बीते 21 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे घर के पास मासूम बच्ची खेल रही थी, तभी एक युवक उसे गोद में उठाकर ले गया. वो बच्ची 22 दिसम्बर की सुबह एक पार्क के नजदीक मिली, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. 

Advertisement

पुलिस को जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें आरोपी बच्ची को गोद में ले जाते हुए नजर आया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी तलाश की जा रही है.  

इंदौर में भी ऐसी वारदात

इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर से भी ऐसी ही एक वारदात सामने आई थी. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रही एक 9 साल की बच्ची को आरोपी देर रात उठाकर ले गया और उसके साथ रेप किया फिर बच्ची को सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गया. पीड़ित बच्ची एक बिल्डिंग के चौकीदार की बेटी थी. वारदात के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. मामला दर्ज करते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया. 

Advertisement

यूपी के आजमगढ़ में भी ऐसी ही घटना

यूपी के आजमगढ़ जिले में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था, यहां गांव में 5 साल की बच्ची को 5 रुपये का लालच देकर एक दरिंदा उसे घर से 300 मीटर दूर ले गया. यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »