शेर के बाड़े में युवक के कूदने पर कार्रवाई, चिड़ियाघर की डायरेक्टर का तबादला

दिल्ली के चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में युवक के घुसने पर कार्रवाई की गई है. सरकार ने चिड़ियाघर की डायरेक्टर रेनू सिंह का तबादला कर दिया गया है. रेनू सिंह को पर्यावरण मंत्रालय में अटैच कर दिया गया है.

Advertisement
शेर के आगे युवक (फोटो-स्क्रीनशॉट) शेर के आगे युवक (फोटो-स्क्रीनशॉट)

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

  • शेर के बाड़े में युवक के घुसने पर कार्रवाई
  • चिड़ियाघर की डायरेक्टर रेनू सिंह का तबादला

दिल्ली के चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में युवक के घुसने पर कार्रवाई की गई है. सरकार ने चिड़ियाघर की डायरेक्टर रेनू सिंह का तबादला कर दिया गया है.

रेनू सिंह को पर्यावरण मंत्रालय में अटैच कर दिया गया है. उनकी जगह पर्यावरण मंत्रालय में डीआईजी डॉ. सुनील बख्शी को दिल्ली चिड़ियाघर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है.

Advertisement

बता दें कि गुरुवार को दिल्ली के चिड़ियाघर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक . हालांकि हैरान करने वाली बात ये है कि शेर युवक को कुछ भी नहीं कर पाया और युवक सही सलामत बच गया.

घटना के वक्त आस-पास खड़े लोगों ने युवक को रोकने की कोशिश की. लेकिन युवक नहीं माना और वो शेर के बाड़े में कूद गया. इसके बाद युवक और शेर दोनों का आमना-सामना भी हुआ. लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता. इसके बाद युवक शेर के पास जाकर बैठ गया.

हालांकि बाद में आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी भी बाड़े में कूदे और युवक की जान बचाई. जानकारी के मुताबिक युवक मानसिक रूप से कमजोर है. घटना के बाद युवक को पुलिस थाने ले गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »