दिल्ली: शादी के फंक्शन में युवक की हत्या, कांस्टेबल समेत 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति की एक शादी के फंक्शन के दौरान हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने एक हेड कांस्टेबल और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी सामने आई है कि हत्या को अंजाम अवैध संबंधों के चलते दिया गया.

Advertisement
दिल्ली में युवक की हत्या.  (Photo: Representational ) दिल्ली में युवक की हत्या. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और दो अन्य लोगों को नॉर्थ दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में एक शादी फंक्शन में हुए झगड़े के बाद 30 साल के एक आदमी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. आरोपी हेड कांस्टेबल, जिसकी पहचान परवेश के तौर पर हुई है. भजनपुरा में नॉर्थईस्ट सर्कल में ट्रैफिक यूनिट में पोस्टेड था और 2008 में फोर्स में शामिल हुआ था.

Advertisement

वज़ीराबाद पुलिस स्टेशन को जानकारी मिली कि गोली लगने से घायल एक आदमी को तिमारपुर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अस्पताल पहुंचने पर ऑफिसर ने पाया कि घायल व्यक्ति, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले आशीष के तौर पर हुई है. आशीष को उसका छोटा भाई अनुज वहां लाया था. पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर्स, कॉन्ट्रैक्ट और 72 राउंड फायरिंग… 69 गोलियां मारकर की गई शख्स की हत्या, साउथ दिल्ली मर्डर केस में बड़ा खुलासा

पुलिस को दिए अपने बयान में अनुज ने कहा कि वह अपने भाई और दूसरे जान-पहचान वालों के साथ वज़ीराबाद में एक पड़ोसी की शादी में शामिल होने आया था. उन्होंने बताया कि आशीष एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के तौर पर काम कर रहा था. अनुज ने आरोप लगाया कि परवेश, जो उनके गांव का ही रहने वाला है.

Advertisement

परवेज ने अपने भाई संदीप और साले विपिन व विकास के साथ फंक्शन में आया था. उसने दावा किया कि परवेश को शक था कि उसकी पत्नी का आशीष के साथ रिलेशनशिप है, जिससे उनके बीच दुश्मनी हो गई. अनुज ने अपने बयान में कहा कि तीन-चार महीने पहले, परवेश ने इस मामले की शिकायत हमारे पिता से की थी. हालांकि उस समय मामला सुलझ गया था, लेकिन वह मेरे भाई को धमकाता रहा. 

उसने आरोप लगाया कि जब वे फंक्शन के बाद अपने गांव जाने वाले थे, तभी परवेश और उसके साथियों ने आशीष को रोका. इस दौरान पिस्तौल के बट से उस पर हमला किया और बाद में उसके सीने में गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement