पति को हुआ अवैध संबंध का शक, गुस्साई पत्नी ने सीने पर बैठकर घोंट डाला गला, हुई मौत

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी. आरोपी पत्नी ने बताया कि उसके पति को उसपर अवैध संबंधों का शक था, जिसे लेकर उसने मारपीट की. ऐसे में उसने गुस्से में दुपट्टे से गला घोंटकर पति हत्या कर दी.

Advertisement
आरोपी को पुलिस के सामने जुर्म कुबूल कर लिया. (Photo- Representational) आरोपी को पुलिस के सामने जुर्म कुबूल कर लिया. (Photo- Representational)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:15 PM IST

पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर एक 'ब्लाइंड मर्डर केस' की गुत्थी सुलझा ली है. जगतपुरी के राशिद मार्केट में एक पत्नी ने अपने ही दुपट्टे से अपने पति का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. 

पुलिस को गुरुवार सुबह करीब 3:52 बजे एक PCR कॉल मिली थी. फोन करने वाले ने बताया कि एक महिला ने अपने पति का गला दबा दिया है, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वहां साहिल बेसुध हालत में मिला. पुलिस ने उसे तुरंत डॉ. हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

आरोपी पत्नी की पहचान 20 वर्षीय अलीशा के रूप में हुई है. वहीं, मृतक का नाम मुस्तकीम उर्फ साहिल (20) बताया जा रहा है. जब पुलिस ने अलीशा से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पति को पत्नी पर था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक

अलीशा ने पुलिस को बताया कि उसका पति उस पर किसी और से अवैध संबंध होने का शक करता था. बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को मुस्तकीम ने सबूत ढूंढने के लिए अलीशा का मोबाइल फोन ले लिया और उसके कॉल रिकॉर्ड्स चेक करने लगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

गुस्से में सीने पर बैठकर घोंटा गला

आरोपी पत्नी का दावा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच हाथापाई और मारपीट होने लगी. मुस्तकीम ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद अलीशा ने गुस्से में मुस्तकीम को दबोच लिया और उसके सीने पर बैठ गई. इसके बाद उसने अपने ही दुपट्टे से मुस्तकीम का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

Advertisement

गुरुद्वारे में छिपी थी आरोपी पत्नी

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मुस्तकीम की मां कमरे में दाखिल हुई. उन्हें देखकर अलीशा घबरा गई और तुरंत घर से भाग निकली. खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए वो इलाके के ही एक गुरुद्वारे में जाकर छिप गई थी.

मृतक मुस्तकीम की मां की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके बाद मामले की तफ्तीश शुरू हुई. पुलिस ने क्राइम सीन का मुआयना किया, गवाहों के बयान दर्ज किए और फोरेंसिक टीम की मदद से अहम सबूत जुटाए.

यह भी पढ़ें: 'मैंने पूजा का खून कर दिया...', लिव-इन पार्टनर की हत्या कर खुद थाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, बताई चौंकाने वाली वजह

हालांकि, पुलिस ने सुरागों का पीछा किया और उसे गुरुद्वारे से दबोच लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद कर लिया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि तेजी से की गई जांच और फोरेंसिक साक्ष्यों की बदौलत इस मर्डर मिस्ट्री को चंद घंटों में सुलझा लिया गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »