'हम चिल्लाते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया', Mercedes विवाद में ब्रिगेडियर की पत्नी ने सुनाई आपबीती, दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल

दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में ब्रिगेडियर परिवार के साथ मारपीट का आरोप है. परिवार का कहना है कि Mercedes में बैठे लोगों को सार्वजनिक शराब पीने से रोका गया था, जिसके बाद हमला हुआ. पत्नी ने पुलिस पर मदद न करने और FIR दर्ज न करने का आरोप लगाया है. जांच जारी है.

Advertisement
वसंत एन्क्लेव में ब्रिगेडियर और बेटे पर हमला (Photo: Screengrab) वसंत एन्क्लेव में ब्रिगेडियर और बेटे पर हमला (Photo: Screengrab)

अमरदीप कुमार

  • साउथ दिल्ली ,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

दिल्ली के वसंत एनक्लेव इलाके में एक सेवारत आर्मी ब्रिगेडियर और उनके परिवार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. घटना को लेकर ब्रिगेडियर की पत्नी ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही और मदद न करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात ब्रिगेडियर अपने परिवार के साथ सोसायटी में टहल रहे थे. इसी दौरान सोसायटी के गेट के पास एक Mercedes कार में दो लोग शराब पी रहे थे.

Advertisement

ब्रिगेडियर के बेटे तेजस ने सार्वजनिक जगह शराब पीने से मना किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. इसके बाद मामला बढ़ने पर परिवार ने पीसीआर कॉल कर दी और पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पीसीआर पहुंचने के बाद स्थिति और बिगड़ गई. ब्रिगेडियर की पत्नी नताशा का कहना है कि पुलिस जब उनसे बात कर रही थी, तभी Mercedes में बैठे लोगों ने किसी को फोन किया और पुलिस के सामने ही हालात बदल गए.

PCR के सामने मारपीट का आरोप

आरोप है कि कुछ देर बाद दो गाड़ियों में 7 से 8 लोग मौके पर पहुंचे और ब्रिगेडियर के बेटे तेजस पर हमला कर दिया. जब ब्रिगेडियर बीच-बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई. ब्रिगेडियर की पत्नी ने बताया कि जब वह बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई. उन्होंने कहा कि पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में होती रही, लेकिन पीसीआर में बैठे कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया.

Advertisement

नताशा के अनुसार, जब उन्होंने मदद की गुहार लगाई तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि वो अकेले कुछ नहीं कर सकते और टीम आने पर कार्रवाई की बात कही. आरोप यह भी है कि हमलावर मारपीट के बाद मौके से फरार हो गए. इसके बाद परिवार किसी तरह अपनी कार से वसंत विहार पुलिस स्टेशन पहुंचा और लिखित शिकायत दी.

ब्रिगेडियर की पत्नी ने आरोप लगाया कि थाने में ड्यूटी ऑफिसर का व्यवहार भी ठीक नहीं था और शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई. घटना के बाद ब्रिगेडियर परिवार को देर रात अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच यानी MLC की गई.

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में ब्रिगेडियर की पत्नी नताशा ने कहा कि हम मदद मांगते रहे लेकिन कोई नहीं आया और उनके सामने उनके पति और बेटे को पीटा जाता रहा.

थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

ब्रिगेडियर के बेटे तेजस ने भी पूरी घटना की जानकारी दी है और पुलिस कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल मामला गंभीर बना हुआ है और परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement